{"_id":"6a6308c738dc6fbe9e0374fc","slug":"mandi-indira-market-objectionable-writing-police-investigation-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: मंडी की इंदिरा मार्केट की छत पर प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां, CCTV जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: मंडी की इंदिरा मार्केट की छत पर प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां, CCTV जांच शुरू
Fri, 24 Jul 2026 12:12 PM IST
Ankesh Dogra
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Fri, 24 Jul 2026 12:12 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश के मंडी शहर में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब इंदिरा मार्केट की छत पर प्रधानमंत्री के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणियां लिखी मिलीं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह हरकत रात के अंधेरे में की गई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
मंडी की इंदिरा मार्केट में प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां मामले में मामला दर्ज।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मंडी शहर के व्यस्त इंदिरा मार्केट की छत पर प्रधानमंत्री के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणियां लिखे जाने का मामला सामने आया है। शुक्रवार सुबह जब दुकानदार और स्थानीय लोग बाजार पहुंचे तो उनकी नजर छत पर लिखे शब्दों पर पड़ी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अज्ञात व्यक्तियों ने रात के अंधेरे का फायदा उठाकर सार्वजनिक स्थान पर यह आपत्तिजनक लेखन किया।
विज्ञापन
पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। अधिकारियों का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और पहचान होने पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
घटना को लेकर व्यापारियों और स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गई। उनका कहना है कि सार्वजनिक स्थान पर इस तरह की हरकत से शहर का माहौल खराब करने का प्रयास किया गया है। उन्होंने दोषियों की शीघ्र पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।