{"_id":"6a6328703c533e54460e67d8","slug":"video-rohru-bjp-kisan-morcha-protest-apple-growers-payment-demand-2026-07-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shimla News: रोहड़ू में भाजपा किसान मोर्चा का प्रदर्शन, बागवानों के बकाया और गारंटियों पर कांग्रेस सरकार को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: रोहड़ू में भाजपा किसान मोर्चा का प्रदर्शन, बागवानों के बकाया और गारंटियों पर कांग्रेस सरकार को घेरा
शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 02:25 PM IST
Link Copied
भाजपा किसान मोर्चा की शुक्रवार को रोहड़ू में बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संजीव देष्टा ने की। इस दौरान भाजपा नेत्री शशिबाला और भाजपा महासू जिला अध्यक्ष अरुण फाल्टा भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
बैठक के बाद भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने रोहड़ू बाजार में रोष रैली निकाली और प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि बागवानों को सेब की बोरियों का बकाया भुगतान समय पर नहीं किया जा रहा है, जिससे उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस सरकार पर चुनाव के दौरान दी गई 10 गारंटियों को पूरा नहीं करने का आरोप भी लगाया।
भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार बागवानों की समस्याओं की अनदेखी कर रही है। उन्होंने सरकार से बागवानों के लंबित भुगतान जल्द जारी करने और चुनावी वादों को पूरा करने की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।