बिलासपुर: नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने की तिथि बढ़ी
आठवीं कक्षा में पढ़ रहे विद्यार्थी एससीईआरटी की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक पर अब 11 सितंबर तक फॉर्म भर सकते हैं। स्कूल के प्रधानाचार्य/मुख्याध्यापक 15 सितंबर तक विद्यार्थियों के डेटा का सत्यापन करेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेशनल मीन्स कम मेरिट छात्रवृत्ति योजना (एनएमएमएस) परीक्षा 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ा दी गई है। आठवीं कक्षा में पढ़ रहे विद्यार्थी एससीईआरटी की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक पर अब 11 सितंबर तक फॉर्म भर सकते हैं। स्कूल के प्रधानाचार्य/मुख्याध्यापक 15 सितंबर तक विद्यार्थियों के डेटा का सत्यापन करेंगे। इसमें पात्र विद्यार्थियों के चयन हेतु राज्य स्तर पर चयन परीक्षा 1 नवंबर को प्रदेश के 65 केंद्रों पर होगी। परीक्षा में सफल प्रदेश भर के 832 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के लिए चयनित किया जाएगा। इन विद्यार्थियों को 9वीं से 12वीं कक्षा तक प्रतिमाह एक हजार रुपये की छात्रवृत्ति मिलेगी। पंजीकरण के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है। छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए सत्र 2026-27 में किसी भी सरकारी, मान्यता प्राप्त निजी स्कूल के आठवीं कक्षा के विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं।
विद्यार्थी के माता-पिता की सभी स्रोतों से वार्षिक आय 3,50,000 रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। आवेदन करने के लिए सामान्य श्रेणी के विद्यार्थी ने सातवीं कक्षा में कम से कम 55 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हों। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों को अंकों में पांच प्रतिशत की छूट होगी। दिव्यांग श्रेणी के तहत आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को मानक प्रारूपों में सक्षम प्राधिकरण से प्रासंगिक प्रमाण पत्र संलग्न करना होगा। केवल उन्हीं चयनित विद्यार्थियों को अगले चार साल तक छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी जो किसी सरकारी, मान्यता प्राप्त निजी स्कूल में पढ़ाई करेंगे। परीक्षा में मानसिक और स्कॉलस्टिक क्षमता परीक्षण दो टेस्ट होंगे। इस योजना के माध्यम से विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए वित्तीय सहायता दी जाती है, ताकि आर्थिक परेशानियों के कारण उनकी शिक्षा प्रभावित न हो।