फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur District Police deals a major blow to the drug trade; 'Chitta' supplier nabbed from Kharar.

Himachal: बिलासपुर जिला पुलिस का नशे पर बड़ा प्रहार, चिट्टा सप्लायर खरड़ से दबोचा

Tue, 07 Jul 2026 05:52 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 07 Jul 2026 05:52 PM IST
सार

 चिट्टा तस्करी के नेटवर्क का खुलासा करते हुए मुख्य सप्लायर को पंजाब के खरड़ से गिरफ्तार किया गया है। वहीं 706 ग्राम चरस बरामद करने के मामले में भी सप्लाई चेन की जांच जारी है।

विज्ञापन
Bilaspur District Police deals a major blow to the drug trade; 'Chitta' supplier nabbed from Kharar.
पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान। - फोटो : संवाद

विस्तार

बिलासपुर जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने तस्करों के नेटवर्क पर लगातार कार्रवाई तेज कर दी है। हाल के दिनों में हुई कार्रवाई के दौरान चिट्टा तस्करी के नेटवर्क का खुलासा करते हुए मुख्य सप्लायर को पंजाब के खरड़ से गिरफ्तार किया गया है। वहीं 706 ग्राम चरस बरामद करने के मामले में भी सप्लाई चेन की जांच जारी है। इसके अलावा औहर क्षेत्र में हुई सिलसिलेवार चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान ने बताया कि 4 जुलाई को थाना स्वारघाट पुलिस ने कैंची मोड़ फोरलेन पर गश्त और वाहन जांच के दौरान बाइक सवार मनोज कुमार निवासी ढलोह, घुमारवीं और संजय कुमार निवासी कपाहडा, घुमारवीं के कब्जे से 6.25 ग्राम चिट्टा और 48 हजार रुपये नकद बरामद किए थे। इस संबंध में थाना स्वारघाट में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से पूछताछ, डिजिटल साक्ष्यों और कॉल डिटेल रिकॉर्ड के विश्लेषण के दौरान सामने आया कि बरामद चिट्टा पंजाब के खरड़ निवासी समीर ठाकुर से खरीदा गया था। इसके बाद 6 जुलाई को पुलिस टीम ने खरड़ में दबिश देकर समीर ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया। मामले में अन्य आरोपियों और पूरे नेटवर्क की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 जुलाई की रात थाना बरमाणा पुलिस ने सलापड़ पुल के समीप हरियाणा के सोनीपत निवासी सतीश कुमार के कब्जे से 706 ग्राम चरस बरामद की थी। इस मामले में भी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और चरस की सप्लाई चेन का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। औहर क्षेत्र में 23 मई को हुई चोरी की कई वारदातों के बाद थाना झंडूता और घुमारवीं में अलग-अलग मामले दर्ज किए गए थे। जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, डिजिटल साक्ष्यों और सीडीआर का गहन विश्लेषण किया।

विज्ञापन

जांच के आधार पर पुलिस ने रूपनगर जिले के घनौली निवासी मुख्य आरोपी सलीम को गिरफ्तार कर उसका पुलिस रिमांड हासिल किया। पूछताछ में सामने आया है कि औहर क्षेत्र में हुई चोरी की सभी वारदातों को सलीम और उसके गिरोह के सदस्यों ने अंजाम दिया था। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है और चोरी गया सामान बरामद करने के प्रयास भी जारी हैं। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बिलासपुर पुलिस नशा तस्करी के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने और जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कठोर एवं निरंतर कार्रवाई करती रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed