फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal bjp core group meeting rajeev bindal congress government public agitation

Himachal BJP: कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदेशव्यापी जनआंदोलन चलाएगी भाजपा, शिमला में कोर ग्रुप बैठक में फैसला

Tue, 07 Jul 2026 03:37 PM IST
Ankesh Dogra न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Ankesh Dogra Updated Tue, 07 Jul 2026 03:37 PM IST
सार

BJP Core Group Meeting Shimla: भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप की बैठक में कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदेशव्यापी जनआंदोलन चलाने का निर्णय लिया गया। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि सरकार की अधूरी गारंटियों और जनविरोधी नीतियों की चार्जशीट तैयार कर जनता के बीच ले जाई जाएगी। उन्होंने पंचायती राज चुनाव परिणामों और राम मंदिर मुद्दे को लेकर भी कांग्रेस पर निशाना साधा।

विज्ञापन
himachal bjp core group meeting rajeev bindal congress government public agitation
शिमला में भाजपा कोर ग्रुप की बैठक - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कोर ग्रुप की बैठक मंगलवार को शिमला स्थित प्रदेश मुख्यालय दीपकमल में आयोजित हुई। बैठक में प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सह प्रभारी संजय टंडन, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया। बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि भाजपा कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों और अधूरी गारंटियों के खिलाफ प्रदेशभर में जनआंदोलन चलाएगी।

विज्ञापन


डॉ. बिंदल ने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं और शहरी निकाय चुनावों के नतीजों ने स्पष्ट कर दिया है कि जनता कांग्रेस सरकार के साढ़े तीन साल के कार्यकाल से संतुष्ट नहीं है। उन्होंने दावा किया कि इन चुनावों में मतदाताओं ने भाजपा के पक्ष में जनादेश दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने और चुनाव टालने के प्रयास किए गए, लेकिन न्यायपालिका के हस्तक्षेप के बाद चुनाव संपन्न हुए। उन्होंने कहा कि जिन जिला परिषदों और नगर निगमों में चुनाव हुए, वहां भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को व्यापक समर्थन मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि कोर ग्रुप ने निर्णय लिया है कि सरकार के कार्यकाल की विस्तृत चार्जशीट तैयार कर उसे गांव-गांव और शहर-शहर जनता के बीच ले जाया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि महिलाओं, युवाओं, किसानों, बागवानों और कर्मचारियों से किए गए कई चुनावी वादे अब तक पूरे नहीं हुए हैं।

राम मंदिर मुद्दे पर भी साधा निशाना
डॉ. बिंदल ने मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेताओं के हालिया बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस का राम मंदिर को लेकर पुराना रुख देश जानता है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस वर्षों तक राम मंदिर आंदोलन का विरोध करती रही और अब राजनीतिक कारणों से मंदिर जाकर अपनी छवि बदलने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा को किसी प्रमाणपत्र की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि जनता अपना निर्णय दे चुकी है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा आने वाले समय में संगठनात्मक मजबूती, जनसंपर्क अभियान और जनआंदोलनों के माध्यम से सरकार की नीतियों को जनता के बीच मुद्दा बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed