फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm sukhvinder Sukhu inaugurates 33 kV substation online; 16 panchayats to benefit.

Hamirpur: मुख्यमंत्री सुक्खू ने किया 33 केवी उपकेंद्र का ऑनलाइन लोकार्पण, 16 पंचायतों को मिलेगी सुविधा

Tue, 07 Jul 2026 05:02 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सुजानपुर (हमीरपुर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, सुजानपुर (हमीरपुर)। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 07 Jul 2026 05:02 PM IST
सार

 मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने 7.54 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र पटलांदर (अंसला) का वर्चुअल लोकार्पण किया। 

विज्ञापन
cm sukhvinder Sukhu inaugurates 33 kV substation online; 16 panchayats to benefit.
33 केवी उपकेंद्र पटलांदर। - फोटो : संवाद

विस्तार

 हमीरपुर जिले में  विकास खंड सुजानपुर के तहत क्षेत्र की 16 पंचायतों को अब विद्युत समस्या से नहीं जुझना पड़ेगा। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने 7.54 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र पटलांदर (अंसला) का वर्चुअल लोकार्पण किया। इस मौके पर स्थानीय विधायक कैप्टन रंजीत सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। विद्युत बोर्ड के मुख्य अभियंता प्रवीण धीमान ने मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ, शॉल एवं हिमाचली टोपी पहनाकर स्वागत किया। इस परियोजना के तहत चबूतरा से अंसला तक लगभग 7.2 किलोमीटर लंबी 33 केवी एचटीएससी लाइन बिछाई गई है, जिससे उपकेंद्र को सुदृढ़ व निरंतर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित होगी। इससे सुजानपुर क्षेत्र की 16 ग्राम पंचायतों के पटलांदर, रंगड़, चौरी, अंसला, भगोल, चमियाणा, डूहक, भटेरा, पनोह, धैल, कसीरी, पीपल, टिक्करु, सपाहल तथा आसपास के क्षेत्रों के लगभग 14 हजार लोगों को गुणवत्तापूर्ण व निरंतर विद्युत आपूर्ति का लाभ प्राप्त होगा।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस विद्युत उपकेंद्र से 11 केवी कोट चौरी, सुजानपुर, पटलांदर तथा पलाई फीडरों को विद्युत आपूर्ति प्रदान की जाएगी। वैकल्पिक विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था के लिए इस उपकेंद्र को 33 केवी विद्युत उपकेंद्र टौणी देवी तथा 33 केवी विद्युत उपकेंद्र सुजानपुर से जोड़ा गया है। इससे क्षेत्र में भविष्य में बढ़ने वाली विद्युत मांग को पूरा करने में सहायता मिलेगी तथा लाइन की लंबाई कम होने तथा फीडर के आपस में जुड़े होने के कारण विद्युत हानि में भी कमी आएगी। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही कम वोल्टेज की समस्या का भी प्रभावी समाधान होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह व्यक्तिगत तौर पर इस परियोजना का शुभारंभ करना चाहते थे लेकिन बरसात के कारण यह संभव नहीं हो पाया। विधायक कैप्टन रणजीत सिंह राणा ने कहा कि क्षेत्र की 16 पंचायतें इससे लाभांवित होंगी। इस मौके पर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, प्रबंध निदेशक हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड आदित्य नेगी शिमला व सुजानपुर में उपायुक्त हमीरपुर गंधर्वा राठौड़, पुलिस अधीक्षक बलबीर सिंह, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed