{"_id":"6a4cf347107ac8dd5706fb13","slug":"spu-mandi-to-conduct-counseling-for-16-b-ed-colleges-in-kullu-mandi-and-lahaul-spiti-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"SPU Mandi: कुल्लू, मंडी और लाहौल-स्पीति के 16 बीएड कॉलेजों के लिए एसपीयू कराएगा काउंसिलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
SPU Mandi: कुल्लू, मंडी और लाहौल-स्पीति के 16 बीएड कॉलेजों के लिए एसपीयू कराएगा काउंसिलिंग
Tue, 07 Jul 2026 06:09 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 07 Jul 2026 06:09 PM IST
सार
एसपीयू के कुलपति प्रो. ललित अवस्थी ने बताया कि काउंसिलिंग के लिए आवेदन फार्म विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने काउंसिलिंग शेड्यूल, पंजीकरण प्रक्रिया और प्रवेश संबंधी अन्य सूचनाओं के लिए नियमित रूप से विवि की वेबसाइट देखते रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन
सरदार पटेल विश्वविद्यालय।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुल्लू, मंडी और लाहौल-स्पीति जिलों के 16 बीएड कॉलेजों में प्रवेश के लिए सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) मंडी काउंसलिंग करवाएगा। एसपीयू ने 16 जुलाई से काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होने की संभावना जताई है। एसपीयू के कुलपति प्रो. ललित अवस्थी ने बताया कि काउंसलिंग के लिए आवेदन फार्म विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने काउंसलिंग शेड्यूल, पंजीकरण प्रक्रिया और प्रवेश संबंधी अन्य सूचनाओं के लिए नियमित रूप से विवि की वेबसाइट देखते रहने की सलाह दी है। बता दें कि इस वर्ष बीएड कॉमन एंट्रेंस टेस्ट का आयोजन हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला ने किया था। एसपीयू के तहत आने वाले बीएड कॉलेजों को भी इसमें शामिल किया गया था। मंडी जिले के एक बीएड कॉलेज संचालक की ओर से न्यायालय का दरवाजा खटखटाने के बाद अदालत ने अगले आदेश तक बीएड काउंसलिंग के संबंध में पूर्व व्यवस्था को यथावत बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन