{"_id":"6a4ce478150614a8dc09db97","slug":"women-will-receive-free-training-in-textile-art-shimla-news-c-19-sml1002-749734-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: महिलाओं को निशुल्क मिलेगा वस्त्र चित्र कला का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: महिलाओं को निशुल्क मिलेगा वस्त्र चित्र कला का प्रशिक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मशोबरा केंद्र में दिया जाएगा प्रशिक्षण, 16 जुलाई से शुरू होगी आवेदन की प्रक्रिया
एक माह का होगा प्रशिक्षण कार्यक्रम, 35 सीटें होंगी
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के मशोबरा में महिलाओं के लिए निशुल्क वस्त्र चित्रकला (कढ़ाई एवं फैब्रिक पेंटिंग) प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह 30 दिवसीय प्रशिक्षण 16 जुलाई से शुरू होगा जिसमें 35 महिलाओं के लिए सीटें उपलब्ध हैं।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम यूको आरसेटी, शिमला की ओर से महिलाओं और युवतियों के कौशल विकास तथा स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण यूको आरसेटी, मशोबरा एक (बीडीओ कार्यालय के पास) केंद्र में दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को हैंड एम्ब्रॉयडरी, फैब्रिक पेंटिंग और पारंपरिक तथा आधुनिक डिजाइनों की व्यावहारिक जानकारी दी जाएगी। साथ ही सजावटी वस्तुओं के निर्माण और वस्त्रों पर कलात्मक कार्य का प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा। संस्था के निदेशक नरेश जसवाल ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को बैंकिंग, वित्तीय साक्षरता और उद्यमिता विकास संबंधी मार्गदर्शन भी दिया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी 14 जुलाई तक पंजीकरण करवा सकते हैं। प्रशिक्षण के लिए आयु 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अभ्यर्थी एसईसीसी श्रेणी से संबंधित हों। साथ ही उनके पास स्वयं सहायता समूह की सदस्यता, मनरेगा जॉब कार्ड, बीपीएल परिवार, अनुसूचित जाति या निम्न आय प्रमाण-पत्र में से किसी एक का दस्तावेज होना अनिवार्य है। अधिक जानकारी और पंजीकरण के लिए 7807728399 या 7807785885 पर संपर्क किया जा सकता है।