सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   25 thousand devotees bowed their heads in Shahtalai

Bilaspur News: शाहतलाई में 25 हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा

संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sun, 15 Mar 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
25 thousand devotees bowed their heads in Shahtalai
शाहतलाई में दर्शनों के लिए पहुंचे श्रद्धालु। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
चैत्र मास मेलों के चलते बढ़ी श्रद्धालुओं की संख्या
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी
गेहड़वीं (बिलासपुर)। बाबा बालक नाथ मंदिर शाहतलाई में चैत्र मास के प्रसिद्ध पावन मेले के अवसर पर रविवार को करीब 25 हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के अन्य जिलों से लाखों श्रद्धालु पैदल यात्रा, बसों, निजी वाहनों और ट्रेनों से यहां पहुंच रहे हैं। बाबा बालक नाथ जी का रविवार विशेष वार माना जाता है, और खासकर जेठे रविवार (चैत्र मास के प्रमुख रविवार पर) भक्तों की भीड़ कई गुना बढ़ जाती है। बारिश और मौसम की चुनौतियों के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी नहीं आई। श्रद्धालुओं ने बाबा के चरणों में माथा टेका, रोट (प्रसाद) चढ़ाया और मन्न्त मांगीं। दोपहर बाद मौसम ने करवट ली और हल्की बारिश शुरू हो गई, लेकिन भक्तों का उत्साह अडिग रहा। बारिश की बूंदों में भीगते हुए हजारों लोग बाबा के दरबार तक पहुंचे और दर्शन प्राप्त किए।
बच्चे, बुजुर्ग, युवा और महिलाएं, सभी बाबा बालक नाथ के बाल रूप की पूजा में लीन दिखे। मंदिर न्यास और प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं, मन्दिर 24 घंटे खुला रखा गया है। अतिरिक्त सफाई कर्मचारी और स्वच्छता व्यवस्था, निशुल्क लंगर और प्रसाद वितरण, चिकित्सा शिविर, पुलिस बल की तैनाती की गई है। मेले के दौरान स्थानीय व्यापार को भी बढ़ावा मिल रहा है।

शाहतलाई में दर्शनों के लिए पहुंचे श्रद्धालु। स्रोत: जागरूक पाठक

शाहतलाई में दर्शनों के लिए पहुंचे श्रद्धालु। स्रोत: जागरूक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed