{"_id":"6a3290be81716a391a08656e","slug":"593-candidates-took-the-deled-entrance-exam-in-the-district-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-161995-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: जिले में 593 अभ्यर्थियों ने दी डीएलएड की प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: जिले में 593 अभ्यर्थियों ने दी डीएलएड की प्रवेश परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Wed, 17 Jun 2026 05:49 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर में डीएलएड की परीक्षा देकर बाहर आते अभ्यर्थी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
तीन केंद्रों में हुई परीक्षा, 37 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित
सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में हुई परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से बुधवार को दो वर्षीय डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड) के लिए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट का आयोजन किया गया।
जिले में 593 अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी। परीक्षा के लिए 630 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। इसमें
37 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में हुई। परीक्षा के लिए तीन केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित हुई। परीक्षा के लिए अभ्यर्थी सुबह 9:30 बजे से ही केंद्रों पर पहुंचने लगे थे। सुबह 10:45 बजे से अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। सुबह 10:45 पर अभ्यर्थियों को ओएमआर शीट दी गई। अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र के अंदर सिर्फ अपना प्रवेश पत्र, पहचान पत्र और पैन ले जा सकते थे। पीएम श्री मुख्यमंत्री आदर्श राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिलासपुर में 288 में से 267, शहीद विजय पाल मेमोरियल पीएम श्री मुख्यमंत्री आदर्श राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घुमारवीं में 259 में से 244 और झंडूता स्कूल में 83 में से 82 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। प्रवेश परीक्षा के आधार पर ही दाखिले और आगे की काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए मेरिट जारी की जाएगी।