सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   14 year old Darsh builds a digital bridge between patients and the hospital; here’s the full story.

Himachal: चौदह साल के दर्श ने मरीज और अस्पताल के बीच बनाया डिजिटल सेतु, जानें पूरा मामला

संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 19 Jun 2026 01:07 PM IST
विज्ञापन
सार

दर्श की ओर से बनाए आपात-सेतु से गंभीर और रेफरल मरीजों की जानकारी रियल टाइम में अस्पतालों और विशेषज्ञ चिकित्सकों तक पहुंचेगी। 

14 year old Darsh builds a digital bridge between patients and the hospital; here’s the full story.
दर्श वर्मा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

नौवीं के दर्श वर्मा ने ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म तैयार किया है, जो आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक तेज और प्रभावी बना सकता है। दर्श की ओर से बनाए आपात-सेतु से गंभीर और रेफरल मरीजों की जानकारी रियल टाइम में अस्पतालों और विशेषज्ञ चिकित्सकों तक पहुंचेगी। 14 वर्षीय दर्श वर्मा एम्स बिलासपुर के एमएस डॉ. दिनेश वर्मा के बेटे हैं। चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े माहौल और अस्पतालों में आने वाली चुनौतियों को करीब से समझते हुए उन्होंने मरीजों के उपचार में आने वाली एक महत्वपूर्ण समस्या का तकनीकी समाधान तैयार किया। प्रदेश के अस्पतालों से गंभीर मरीजों को एम्स बिलासपुर रेफर किया जाता है, लेकिन कई बार मरीज के पहुंचने से पहले मेडिकल जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाती थी। इससे उपचार में समय लगता था। एम्स बिलासपुर ने देश भर के एम्स में आपात-सेतु शुरू करने के लिए मंत्रालय सिफारिश की है।

मरीज की जांच रिपो उपचार इतिहास की मिलेगी जानकारी

आपात-सेतु को एम्स बिलासपुर के कार्यकारी निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल डॉ. दलजीत सिंह के मार्गदर्शन में विकसित और क्रियान्वित किया जा रहा है। इस प्लेटफॉर्म का उद्देश्य गंभीर मरीजों की स्वास्थ्य स्थिति, जांच रिपोर्ट, उपचार इतिहास और अन्य जरूरी जानकारी को रेफर करने वाले अस्पताल से संबंधित विशेषज्ञों तक पहले ही पहुंचाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्डिंग से किया तैयार

दर्श ने कोडिंग कर आपात-सेतु प्लेटफॉर्म विकसित किया। इससे मरीजों के को स्थिति के बारे में जानकारी मिलेगी। इससे पहुंचने से पहले चिकित्सक उपचार प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। इससे उपचार प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। 

 

विज्ञापन

गुणवत्तापूर्ण उपचार में साबित होगा मददगार

दर्श का नवाचार रचनात्मक सोच, तकनीकी क्षमता और 66 सामाजिक सरोकार का उदाहरण है। उम्मीद है कि ये पहल मरीजों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध करवाने में सहायक साबित होगी।- लेफ्टिनेंट जनरल डॉ. दलजीत सिंह, कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ, एम्स बिलासपुर

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed