{"_id":"6a34edb1f3eaf7205204ecc6","slug":"video-bilaspur-free-cancer-screening-camp-organized-at-kharota-temple-2026-06-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर: खरोटा मंदिर में लगाया निशुल्क कैंसर जांच शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर: खरोटा मंदिर में लगाया निशुल्क कैंसर जांच शिविर
झंडूता उपमंडल के बरठीं क्षेत्र स्थित खरोटा मंदिर में शुक्रवार को चेतना संस्था, वर्ल्ड कैंसर केयर एवं साई इटरनल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में निशुल्क कैंसर जांच एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वास्थ्य जांच और चिकित्सकीय परामर्श का लाभ उठाया। करीब 250 से अधिक लोगों ने पहुंचकर कैंसर सहित विभिन्न रोगों की जांच करवाई। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने मरीजों की स्वास्थ्य जांच करने के साथ उन्हें आवश्यक परामर्श और उपचार संबंधी जानकारी भी दी। आयोजकों ने बताया कि शिविर का उद्देश्य लोगों को कैंसर समेत अन्य गंभीर बीमारियों के प्रति जागरूक करना और समय रहते जांच करवाने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक अवस्था में बीमारी का पता चलने पर उपचार अधिक प्रभावी और सफल होता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।