सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   A wave of faith surged in Shahtalai, 15 thousand devotees arrived.

Bilaspur News: शाहतलाई में उमड़ा आस्था का सैलाब, पहुंचे 15 हजार श्रद्धालु

संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sun, 07 Jun 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
A wave of faith surged in Shahtalai, 15 thousand devotees arrived.
शाहतलाई में दर्शन के लिए गाते बजाते जाते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
पंचायत चुनाव खत्म होने और स्कूलों की छुट्टियों के चलते बढ़ी भीड़
Trending Videos

दर्शन के लिए दिनभर लगी रहीं लंबी कतारें
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहतलाई (बिलासपुर)। उत्तर भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल एवं बाबा बालक नाथ की तपोभूमि शाहतलाई में रविवार को श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह तड़के ही बाबा बालक नाथ के मंदिर में दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। देर शाम तक श्रद्धालुओं का मंदिर पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी रहा।
श्रद्धालु कतारों में खड़े होकर भजन-कीर्तन करते रहे और जय बाबे दी के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। पंचायत चुनावों तथा स्कूलों की छुट्टियों के चलते रविवार को अपेक्षाकृत अधिक संख्या में श्रद्धालु शाहतलाई पहुंचे। मंदिर न्यास के अनुसार शाम तक करीब 15 हजार श्रद्धालु बाबा बालक नाथ के दरबार में हाजिरी भर चुके थे। श्रद्धालुओं ने बाबा के चरणों में माथा टेककर मनोकामनाएं मांगी और पूरी हुई मन्नतों के लिए आभार जताया। भीड़ अधिक होने के कारण कई श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए लंबे समय तक कतारों में इंतजार करना पड़ा, लेकिन उनके उत्साह और श्रद्धा में कोई कमी नहीं दिखी। भक्त बाबा की महिमा का गुणगान करते हुए अपनी बारी का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर प्रभारी विजय ठाकुर ने बताया कि श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए मंदिर न्यास, सुरक्षा कर्मियों और पुलिस प्रशासन की ओर से विशेष प्रबंध किए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर न्यास द्वारा लंगर की भी व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि रविवार शाम तक हिमाचल प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से आए करीब 15 हजार श्रद्धालु बाबा बालक नाथ के दरबार में शीश नवा चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed