{"_id":"6a25707e1a9086df780ec6b3","slug":"third-phase-of-campaign-for-providing-water-for-cattle-begins-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-161282-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: गोवंश के लिए पानी व्यवस्था अभियान का तीसरा चरण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: गोवंश के लिए पानी व्यवस्था अभियान का तीसरा चरण शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sun, 07 Jun 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
गोवंश के लिए पानी के ड्रम रखते हुए हिंदू रक्षा मंच के पदाधिकारी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हिंदू रक्षा मंच ने 72 जगह रखे पानी के ड्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच हिंदू रक्षा मंच बिलासपुर द्वारा बेसहारा गोवंश तथा पशु-पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था के तीसरे चरण की शुरुआत कर दी गई है।
अभियान के तहत सदर बिलासपुर के जिला मुख्यालय क्षेत्र में 72 स्थानों पर पानी के ड्रम रखे गए हैं, ताकि खुले में घूमने वाले निराश्रित गोवंश और अन्य पशु-पक्षियों को पीने के पानी की पर्याप्त सुविधा मिल सके। हिंदू रक्षा मंच के पदाधिकारियों ने बताया कि गर्मी के मौसम में पानी की कमी के कारण बेसहारा पशुओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए विभिन्न स्थानों पर पानी के ड्रम स्थापित किए गए हैं, जिससे उन्हें पानी के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े और उनकी प्यास आसानी से बुझ सके। मंच के कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह सेवा अभियान केवल एक दिन का नहीं है, बल्कि पूरे गर्मी के मौसम में निरंतर जारी रहेगा। समय-समय पर ड्रमों में पानी भरने और उनकी निगरानी की भी व्यवस्था की गई है।
इस अवसर पर हिंदू रक्षा मंच के गो सेवा प्रमुख चमन शर्मा सहित प्रीतम सिंह ठाकुर, अमरीक सिंह चंदेल, मोहित शर्मा, राधेश्याम शर्मा, जसविंदर सिंह, ललित शर्मा, चमन ठाकुर, अनीता शर्मा और मंजू शर्मा उपस्थित रहे। हिंदू रक्षा मंच के इस प्रयास की स्थानीय लोगों ने सराहना करते हुए इसे पशु सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व की दिशा में एक सराहनीय पहल बताया।
विज्ञापन
Trending Videos