{"_id":"69e7d5f86061125714009c1b","slug":"aditya-stood-first-in-the-speech-competition-om-in-the-poster-making-competition-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-158434-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: भाषण में आदित्य, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में ओम रहे प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: भाषण में आदित्य, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में ओम रहे प्रथम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भाषण में आदित्य, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में ओम रहे प्रथम
-छात्रों को हीमोफीलिया के कारण, लक्षण, बचाव की दी जानकारी
-मुंडखर पाठशाला में जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मुंडखर में विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से हीमोफीलिया पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस दौरान पोस्टर मेकिंग और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। भाषण प्रतियोगिता में आदित्य ने पहला, शिवानी ने दूसरा और गुंजन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि नव्या और संचिता को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। वहीं, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में ओम पहले, हर्षित दूसरे और साहिल तीसरे स्थान पर रहे, जबकि शिवानी और आरुषि को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बीएमओ कार्यालय झंडूता से स्वास्थ्य शिक्षक दीप कुमार और कमल कुमार ने मुख्य रूप से उपस्थित रहे। स्वास्थ्य शिक्षकों ने विद्यार्थियों को हीमोफीलिया रोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह एक आनुवंशिक रक्त विकार है, जिसमें खून का थक्का बनने में समस्या होती है। उन्होंने इसके प्रमुख लक्षणों जैसे चोट लगने पर अधिक समय तक रक्तस्राव होना, जोड़ों में सूजन और दर्द आदि के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समय पर पहचान और उचित उपचार से इस रोग को नियंत्रित किया जा सकता है। विद्यार्थियों को इस संबंध में सावधानी बरतने और जरूरत पड़ने पर चिकित्सकीय परामर्श लेने के लिए भी प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के समापन पर सभी विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य सतीश ने बताया कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों को न केवल स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करते हैं, बल्कि उन्हें समाज के प्रति जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए भी प्रेरित करते हैं। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक और अन्य स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X