फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Anganwadi workers were taught nutrition and health tips.

Bilaspur News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सिखाए पोषण और स्वास्थ्य के गुर

Mon, 10 Aug 2026 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers were taught nutrition and health tips.
जन शिक्षण संस्थान में फंडामेंटल्स ऑफ पोषक के द्वितीय प्रशिक्षण पाठ्यक्रम का शुभारंभ पर मौजूद मु
एसडीएम ने जन शिक्षण संस्थान में फंडामेंटल्स ऑफ पोषक के द्वितीय प्रशिक्षण पाठ्यक्रम का किया शुभारंभ
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पोषण, स्वास्थ्य, स्वच्छता और बाल विकास से जुड़ी जानकारी और कौशल देने के लिए जन शिक्षण संस्थान बिलासपुर की ओर से फंडामेंटल्स ऑफ पोषक (पोषण शिक्षा एवं कौशल) फॉर आंगनबाड़ी वर्कर के द्वितीय प्रशिक्षण पाठ्यक्रम का शुभारंभ किया गया। विजयपुर स्थित संस्थान के मुख्य कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीएम झंडूता अर्शिया शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र कुमार, सीडीपीओ घुमारवीं रंजना शर्मा, पोषक जिला समन्वयक रुचिका और सुपरवाइजर हेमलता शर्मा मौजूद रहीं। चेतना संस्था के अध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा ने अतिथियों और प्रशिक्षणार्थियों का स्वागत किया। जन शिक्षण संस्थान के निदेशक अरुण कुमार गौतम ने प्रशिक्षण कार्यक्रम और पाठ्यक्रम के विभिन्न मॉड्यूल की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए पोषण, स्वास्थ्य और स्वच्छता के साथ साइबर सुरक्षा की जानकारी भी जरूरी है। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से प्रशिक्षण को गंभीरता से पूरा करने का आह्वान किया। संस्थान की उपाध्यक्ष नीना कौशल ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बच्चों, महिलाओं और परिवारों से सीधे जुड़ी होती हैं। पोषण, स्वास्थ्य, स्वच्छता और बाल विकास से जुड़ी योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में उनकी अहम भूमिका है। प्रशिक्षण से उनके कौशल में निखार आएगा और वे लोगों को बेहतर तरीके से जागरूक कर सकेंगी। मुख्यातिथि एसडीएम अर्शिया शर्मा ने कहा कि कौशल आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम पोषण, स्वास्थ्य और बाल विकास को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने चेतना संस्था की ओर से महिला सशक्तीकरण और दिव्यांगजनों के लिए किए जा रहे कार्यों की भी सराहना की। इस मौके पर संस्था के उपाध्यक्ष मनोज कुमार, जन शिक्षण संस्थान के अधिकारी-कर्मचारी, चेतना संस्था का स्टाफ और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed