{"_id":"69dcee1e723934474e011287","slug":"baisakhi-fair-begins-in-markandeya-with-flag-ceremony-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-157936-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: झंडा रस्म के साथ मार्कंडेय में बैसाखी मेला शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: झंडा रस्म के साथ मार्कंडेय में बैसाखी मेला शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Mon, 13 Apr 2026 06:52 PM IST
विज्ञापन
मार्कंडेय में बैसाखी मेले का झंडा रस्म के साथ शुभारंभ करते मुख्यातिथि। संवाद
विज्ञापन
श्रद्धा और आस्था का उमड़ा सैलाब, सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने किया स्नान
संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। उत्तर भारत के प्रसिद्ध धार्मिक तीर्थ स्थल महर्षि मार्कंडेय में पारंपरिक झंडा रस्म के साथ बैसाखी मेले का शुभारंभ हो गया। मेले के पहले दिन से ही क्षेत्र में श्रद्धा, आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। मेले का शुभारंभ सदर तहसीलदार बाल कृष्ण ने किया। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पहले दिन स्नान किया।
मेले के शुभारंभ अवसर पर शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें स्थानीय ग्रामीणों, महिला मंडलों, युवाओं तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शोभा यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन और जयकारों के साथ वातावरण को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया। पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुन पर निकली इस यात्रा ने मेले की रौनक को और बढ़ा दिया। मुख्यातिथि ने झंडा रस्म का विधिवत निर्वहन किया और मेले का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि बैसाखी का पर्व न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि यह हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं और सामाजिक एकता को भी दर्शाता है।
मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा व्यापक प्रबंध किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मेडिकल टीम तैनात की गई है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। वहीं पुलिस विभाग द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और मेले क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है। ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए भी विशेष योजना लागू की गई है। श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न स्थानों पर लंगर की व्यवस्था भी की गई है, जहां दूर-दराज से आए लोगों को निशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अलावा अस्थायी दुकानें, झूले और अन्य मनोरंजन के साधन भी मेले में आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं, जिससे बच्चों और युवाओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। इस मौके पर नायब तहसीलदार सुनील कुमार, राजेंद्र महाजन, तृप्ता ठाकुर, पूर्व प्रधान कमल ठाकुर, डॉ प्रेमलाल शर्मा, विनोद कुमार, नंदलाल ठाकुर, कृष्णलाल ठाकुर, पवन कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Trending Videos