सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Children will get advanced respiratory treatment at AIIMS Bilaspur, process of purchasing new life saving machine begins

Bilaspur News: एम्स बिलासपुर में बच्चों को मिलेगा उन्नत श्वसन उपचार, नई जीवन रक्षक मशीन खरीद प्रक्रिया शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 16 Apr 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Children will get advanced respiratory treatment at AIIMS Bilaspur, process of purchasing new life saving machine begins
विज्ञापन
गंभीर रूप से बीमार नवजात और बच्चों को अब यहीं मिलेगी बेहतर ऑक्सीजन सुविधा
Trending Videos

खरीद प्रक्रिया से पहले संस्थान ने मांगी आपत्तियां, पारदर्शिता के साथ आगे बढ़ेगा मामला

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। एम्स बिलासपुर में गंभीर रूप से बीमार नवजात और बच्चों के उपचार के लिए अत्याधुनिक श्वसन सहायता मशीन उपलब्ध करवाने की दिशा में कदम बढ़ा दिया गया है। इस नई सुविधा के शुरू होने से उन मरीजों को विशेष लाभ मिलेगा, उन्हें सांस लेने में दिक्कत होती है या जिन्हें अधिक मात्रा में नियंत्रित ऑक्सीजन की आवश्यकता होती है।
संस्थान के बाल रोग विभाग ने इस विशेष मशीन की मांग की है, जिसके माध्यम से बच्चों को गर्म और नमीयुक्त ऑक्सीजन निरंतर प्रवाह के साथ दी जा सकेगी। यह तकनीक बच्चों के फेफड़ों पर दबाव कम करती है और उन्हें सहज रूप से सांस लेने में मदद करती है। कई मामलों में यह मशीन बच्चों को कृत्रिम श्वसन यंत्र पर जाने से भी बचा सकती है, जिससे उपचार और अधिक सुरक्षित तथा सरल बनता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एम्स प्रशासन के अनुसार, इस मशीन को एक विशेष कंपनी द्वारा निर्मित बताया गया है और इसे विशेष आधार पर खरीदने का प्रस्ताव रखा गया है। कंपनी द्वारा इसके लिए आवश्यक प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत किया गया है, जिसे संस्थान ने सार्वजनिक कर दिया है। पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से संस्थान ने इस प्रस्ताव को सार्वजनिक करते हुए अन्य संबंधित संस्थाओं और कंपनियों से सुझाव और आपत्तियां आमंत्रित की हैं। यदि किसी को इस मशीन की विशेषता को लेकर कोई आपत्ति है, तो वह निर्धारित समय के भीतर अपनी बात रख सकता है। तय समय सीमा के बाद यदि कोई आपत्ति प्राप्त नहीं होती है, तो खरीद प्रक्रिया को आगे बढ़ा दिया जाएगा। इस पहल से न केवल बिलासपुर बल्कि आसपास के जिलों के लोगों को भी लाभ मिलेगा। अब गंभीर रूप से बीमार बच्चों को बेहतर इलाज के लिए दूर-दराज के बड़े अस्पतालों में ले जाने की आवश्यकता कम होगी। समय पर उपचार मिलने से बच्चों की जान बचाने की संभावना भी बढ़ेगी और परिजनों को आर्थिक तथा मानसिक राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed