सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   30 people passed the physical efficiency test for five posts of animal friend.

Bilaspur News: पशु मित्र के पांच पदों के लिए 30 लोगों ने पास की शारीरिक दक्षता परीक्षा

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
30 people passed the physical efficiency test for five posts of animal friend.
लुहणू मैदान में आयोजित पशु मित्र भर्ती के लिए पहुंचे युवा। संवाद
विज्ञापन
-पशुपालन विभाग श्री नयना देवी जी के तहत आयोजित हुई प्रक्रिया
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। उपमंडल श्री नयना देवी जी में पशुपालन विभाग के तहत पांच पशु मित्र के पदों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (फिजिकल टेस्ट) का आयोजन किया गया। इस भर्ती प्रक्रिया में विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
फिजिकल टेस्ट में लड़कों को 5000 मीटर की दौड़ 30 मिनट के अंदर पूरी करनी थी, जबकि महिला अभ्यर्थियों को 1500 मीटर की दौड़ 10 मिनट में पूरी करनी थी। इसमें कुल 54 अभ्यर्थी शामिल हुए, जिनमें 37 पुरुष और 12 महिलाएं थीं। भर्ती प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए पुलिस विभाग और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौके पर उपस्थित रहे। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए जूस, पीने का पानी और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी उपलब्ध कराई गईं। यह पद पशु चिकित्सालय बस्सी, स्वारघाट, घवांडल और पशु औषधालय धुलेहत और नांगे ठाकुर के लिए एक-एक पद भरा जाना है। पशुपालन विभाग की ओर से इस मौके पर सहायक निदेशक डॉ सुरेश और विनीत दीवान मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए 72 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिसमें से 54 भर्ती के लिए पहुंचे। इस 17 में 11 महिला और 37 में से 19 पुरुष उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed