{"_id":"69d647a8f71a61a4be0ef395","slug":"bjps-public-outrage-rally-in-jhanduta-slogans-raised-against-the-government-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-157606-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: झंडूता में भाजपा की जन आक्रोश रैली, सरकार के खिलाफ नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: झंडूता में भाजपा की जन आक्रोश रैली, सरकार के खिलाफ नारेबाजी
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Wed, 08 Apr 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
झंडूता में रैली निकालते भाजपा विधायक व कार्यकर्ता। स्रोत: भाजपा
विज्ञापन
विधायक की अगुवाई में दो किलोमीटर निकाला पैदल मार्च
कांग्रेस सरकार ने पूरे नहीं किए वादे : कटवाल
संवाद न्यूज एजेंसी
गेहड़वीं (बिलासपुर)। प्रदेश सरकार की नीतियों और कथित झूठी गारंटियों के विरोध में बुधवार को झंडूता विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जन आक्रोश रैली निकाली। विधायक जीतराम कटवाल के नेतृत्व में झंडूता और शाहतलाई मंडल के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
रैली की शुरुआत झंडूता स्थित जल शक्ति विभाग के मंडल कार्यालय से हुई और यह लोक निर्माण विभाग के मंडल कार्यालय तक पहुंची। करीब दो किलोमीटर लंबी रैली झंडूता बाजार से होकर गुजरी। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में आम लोगों ने भी भाग लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई। रैली को संबोधित करते हुए विधायक जीतराम कटवाल ने कहा कि 2022 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने झूठी गारंटियों के जरिए जनता को गुमराह किया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार बने साढ़े तीन वर्ष बीत जाने के बावजूद युवाओं को रोजगार, महिलाओं को 1500 रुपये मासिक सहायता और किसानों-कर्मचारियों से जुड़े वादे पूरे नहीं किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के कार्यकाल में अव्यवस्था हावी है और विभिन्न टैक्स व सैस लगाकर जनता पर बोझ बढ़ाया जा रहा है। विकास कार्य ठप पड़े हैं और पूर्व भाजपा सरकार के समय शुरू परियोजनाओं को भी पूरा नहीं किया जा रहा।
झंडूता क्षेत्र में बने चार बड़े पुलों के अप्रोच रोड के लिए भी बजट में कोई प्रावधान नहीं किया गया। कटवाल ने केंद्र सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कई जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं, लेकिन प्रदेश सरकार उन्हें प्रभावी ढंग से लागू करने में गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर सरकार की नाकामियों को उजागर करेंगे और जनता के हक की लड़ाई को मजबूत करेंगे।
Trending Videos