{"_id":"69dc784cf31bd46bf4047573","slug":"himachal-60-senior-resident-posts-to-be-filled-at-aiims-bilaspur-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: एम्स बिलासपुर में भरे जाएंगे सीनियर रेजिडेंट के 60 पद, अभ्यर्थी इस दिन सुबह 9 बजे तक करें रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: एम्स बिलासपुर में भरे जाएंगे सीनियर रेजिडेंट के 60 पद, अभ्यर्थी इस दिन सुबह 9 बजे तक करें रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Mon, 13 Apr 2026 10:30 AM IST
विज्ञापन
सार
एम्स बिलासपुर में 60 सीनियर रेजिडेंट के पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए किसी प्रकार का ऑनलाइन आवेदन आवश्यक नहीं है। इच्छुक अभ्यर्थी 16 अप्रैल को आयोजित वॉक-इन इंटरव्यू में सीधे भाग ले सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर...
एम्स बिलासपुर
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
एम्स बिलासपुर में एनेस्थीसिया, मेडिसिन, सर्जरी, रेडियोलॉजी सहित 60 सीनियर रेजिडेंट के पद भरे जाएंगे। विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी दूर करने के लिए प्रबंधन की ओर से एक साथ 60 पदों को भरा जा रहा है। इन पदों के लिए किसी प्रकार का ऑनलाइन आवेदन आवश्यक नहीं है। इच्छुक अभ्यर्थी 16 अप्रैल को आयोजित वॉक-इन इंटरव्यू में सीधे भाग ले सकते हैं। इसमें एनेस्थीसिया, जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, ऑर्थोपेडिक्स, पीडियाट्रिक्स, रेडियोलॉजी, ट्रॉमा एंड इमरजेंसी, डर्मेटोलॉजी, ईएनटी, ओबीजी, माइक्रोबायोलॉजी, फार्माकोलॉजी सहित कई विभाग शामिल हैं।
Trending Videos
अभ्यर्थियों को सुबह 9 बजे तक रिपोर्ट करना अनिवार्य है, जबकि 10 बजे के बाद आने वालों को अनुमति नहीं दी जाएगी। इन पदों के लिए संबंधित विषय में एमडी, एमएस या डीएनबी डिग्री अनिवार्य है। कुछ विभागों में एमएससी/एम. बायोटेक के साथ पीएचडी रखने वाले नॉन-मेडिकल उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
चयनित मेडिकल अभ्यर्थियों को 67,700 रुपये प्रतिमाह (एनपीए व भत्तों सहित) वेतन मिलेगा, नॉन-मेडिकल उम्मीदवारों को 56,100 रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा। नियुक्ति का कार्यकाल अधिकतम तीन वर्ष तक रहेगा। भर्ती में केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग वर्ग को आरक्षण दिया जाएगा। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 1180 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग को छूट प्रदान की गई है।