{"_id":"69db8e597bc5c0276c0397e1","slug":"35000-devotees-paid-obeisance-at-baba-balak-nath-temple-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-157850-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बाबा बालक नाथ मंदिर में 35 हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बाबा बालक नाथ मंदिर में 35 हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sun, 12 Apr 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
शाहतलाई में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
चैत्र मेलों के अंतिम रविवार के दिन शाहतलाई में उमड़ा जनसैलाब
संवाद न्यूज एजेंसी
गेहड़वीं (बिलासपुर)। उत्तर भारत के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बाबा बालक नाथ मंदिर शाहतलाई में चैत्र मेलों के अंतिम रविवार के दिन भारी संख्या में श्रद्धालु देश-प्रदेश से माथा टेकने पहुंचे। इस दौरान करीब 35 हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका।
शाहतलाई में चैत्र मास के प्रसिद्ध पावन मेले का शुभारंभ 14 मार्च को पारंपरिक झंडा रस्म के साथ हुआ था। तब से निरंतर लोग बाबा बालक नाथ मंदिर शाहतलाई दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। इस दौरान शाहतलाई में सभी धर्मशालाएं व होटल पूरी तरह से भरे हैं। चैत्र मेलों के अंतिम रविवार के दिन विभिन्न राज्यों पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के अन्य जिलों से लाखों श्रद्धालु पैदल यात्रा, बसों, निजी वाहनों से यहां पहुंच रहे हैं। बाबा बालक नाथ जी का रविवार विशेष वार माना जाता है, और खासकर रविवार भक्तों की भीड़ कई गुना बढ़ जाती है। आज रविवार को भी मंदिर परिसर में सुबह से ही भारी जनसैलाब उमड़ा रहा। मंदिर परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए लंगर की व्यवस्था की गई है। जगह-जगह सफाई कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं, ताकि मंदिर परिसर में किसी भी तरह की गंदगी न फैले। मन्दिर न्यास अधिकारी विजय ने बताया कि भारी संख्या में श्रद्धालु शाहतलाई पहुंच रहे हैं।
Trending Videos