सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Artists performed stunts in the attire of Baba Siddha Chano in Bhadrog.

Bilaspur News: भदरोग में बाबा सिद्ध चानो के धाजे में कलाकारों ने दिखाए करतब

संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sun, 12 Apr 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Artists performed stunts in the attire of Baba Siddha Chano in Bhadrog.
भदरोग के बाबा सिद्ध चानो मंदिर में आयोजित धाजे में प्रस्तुति देते हुआ कलाकार। संवाद
विज्ञापन
मुंह से आग की लपटें निकालने का करतब रहा आकर्षण का केंद्र
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। उपमंडल घुमारवीं की ग्राम पंचायत सेऊ के गांव भदरोग के बाबा सिद्ध चानो मंदिर में हर वर्ष की तरह इस साल भी ग्रामवासियों के सहयोग से धाजा आयोजित किया गया।
इस धार्मिक कार्यक्रम में कुलदीप एंड धाजा पार्टी ने पूजा अर्चना और स्वांग आदि से खूब समा बांधा। कलाकारों की अदाकारियों ने सुबह तक लोगों का मनोरंजन किया। शाम ढलते ही धाजा पार्टी ने विधिवत पूजा अर्चना कर बाबा जी के मंदिर में ज्योति प्रज्वलित की। सभी लोगों ने माथा टेका और अपने परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान लंगर का आयोजन किया गया था, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। धाजा पार्टी के कलाकारों ने भगवान श्री कृष्ण जी के बाल रूप की पहली झांकी प्रस्तुत की। आयोजकों ने भगवान श्री कृष्ण जी की आरती की। भगवान श्री कृष्ण जी की लीलाओं को गीत और नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत किया। इसके साथ ही कलाकारों ने मनसुखा, चंद्रावली, वोहरा, हस्त बलि, पहाड़ी गद्दी, भौरा की कथा आदि अभिनय कर प्रस्तुत किए। इसमें भौरा का सिर और हाथों में आग का करतब आकर्षण का केंद्र रहा। इस पात्र की ओर से आग खाना और मुंह से आग की लपटें निकालने की कला भी आकर्षण का केंद्र रही। कलयुग में बाबा सिद्ध चानो जी की पूजा का बहुत ज्यादा महत्व है। असाध्य रोगों और अन्य दैवीय प्रकोपों से बचाव के लिए लोग बाबा सिद्ध चानो जी की शरण में आते हैं। हिमाचल के अधिकांश जिलों, पंजाब और हरियाणा में भी बाबा सिद्ध चानो जी का बहुत महत्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed