{"_id":"69db9c6375564bff4007f65b","slug":"martyr-ankesh-memorial-cup-started-in-bhadrog-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-157880-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: भदरोग में शुरू हुआ शहीद अंकेश मेमोरियल कप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: भदरोग में शुरू हुआ शहीद अंकेश मेमोरियल कप
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sun, 12 Apr 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
भदरोग में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में गेंद करवाता गेंदबाज। संवाद
विज्ञापन
आठ दिवसीय टूर्नामेंट में 17 टीमें ले रही भाग
पहले दिन सेऊ इलेवन और डंगार डिस्ट्रॉयर की टीम ने जीता मैच
विजेता टीम को 17 हजार रुपये, ट्रॉफी देकर किया जाएगा सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। क्रिकेट क्लब भदरोग की ओर से शहीद अंकेश मेमोरियल कप 2026 ओपन क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं के मैदान में किया जाएगा।
इस आठ दिवसीय ओपन क्रिकेट प्रतियोगिता में 17 टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ शहीद अंकेश भारद्वाज के पिता बीएसएफ से सेवानिवृत्त बांचा राम और माता कश्मीरी देवी ने किया। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने और खेलों में बढ़चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। साथ ही युवाओं से जीवन में अनुशासन का पालन करने का आग्रह किया। मानिक रतवान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। टूर्नामेंट के प्रथम दिवस पहला मुकाबला गसोता महादेव और डंगार डिस्ट्रॉयर के बीच हुआ, जिसमें गसोता महादेव ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 79 रन बनाएं। इस मुकाबले में कड़ी टक्कर देते हुए डंगार डिस्ट्रॉयर ने आठ ओवर में ही यह मैच अपने नाम कर लिया। दूसरा मैच सेऊ 11 और बलोह 11 के बीच हुआ, जिसमें बलोह 11 ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और 10 ओवर में 64 रन बनाएं। इस पर सेऊ 11 ने मात्र पांच ओवर में ही मुकाबला जीत लिया। क्रिकेट क्लब भदरोग के सदस्य रोहित ठाकुर, अर्श ठाकुर, शौर्य ठाकुर, नीरज, आकाश, आरूष, नमन, प्रीतम ने बताया कि यह प्रतियोगिता शहीद अंकेश भारद्वाज की स्मृति में आयोजित की जा रही हैं। बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अभी भी ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन जारी हैं। प्रतियोगिता की एंट्री फीस 2,200 रुपये और रजिस्ट्रेशन शुल्क 500 रुपये हैं। उन्होंने सभी खेल प्रेमियों से इस प्रतियोगिता में बढ़-चढ़ कर भाग लेने का आग्रह किया। प्रतियोगिता की विजेता टीम को 17 हजार रुपये और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। इस राशि में इजाफा किया जा सकता हैं। वहीं, उपविजेता टीम को 7,100 रुपये और ट्रॉफी इनाम स्वरूप दिए जाएंगे। इस प्रतियोगिता के लिए विजय पाल, गौरव सेठी, मानिक रतवान ने सहयोग दिया हैं।
Trending Videos