सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   42 thousand devotees bowed their heads at Naina Devi temple.

Bilaspur News: नयना देवी मंदिर में 42 हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा

संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sun, 12 Apr 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
42 thousand devotees bowed their heads at Naina Devi temple.
श्री नयना देवी जी में दर्शनों के लिए पहुंचे श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
रविवार को जयकारों से गुंजाएमान हुआ मां नयना का दरबार
Trending Videos


श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किए गए है पुख्ता प्रबंध

संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नयना देवी जी में रविवार को आस्था का सैलाब उमड़ा। करीब 42 हजार श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में माथा टेका और परिवार की सुख शांति के लिए कामना की। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किए मंदिर न्यास और जिला प्रशासन ने पुख्ता प्रबंध किए हैं।

नवरात्रों के बाद मंदिर में श्रद्धालुओं के आने का क्रम लगातार जारी है। साफ मौसम और रविवार की छुट्टी के चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और अन्य प्रदेशों से भारी संख्या में श्रद्धालु मां के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। श्रद्धालु जहां पर माता की पूजा अर्चना कर रहे है, वहीं मंदिर के प्राचीन हवन कुंड में आहुतियां भी डाल कर अपने घर परिवार के लिए सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। जिला प्रशासन और मंदिर न्यास ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुख्ता बंदोबस्त किए हैं। श्रद्धालुओं को लाइनों में ही माता जी के दर्शन के लिए भेजा गया। अधिक श्रद्धालु होने पर छोटे-छोटे जत्थों में श्रद्धालुओं को रोका जाता है और फिर उन्हें माता जी के दर्शनों के लिए भेजा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed