{"_id":"69e0e1d0340d939dd60f7917","slug":"br-bhatia-became-the-head-of-the-electricity-pensioners-for-the-sixth-time-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-158141-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बीआर भाटिया छठी बार बने विद्युत पेंशनर के प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बीआर भाटिया छठी बार बने विद्युत पेंशनर के प्रधान
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Thu, 16 Apr 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बंसी राम ठाकुर को बनाया गया महासचिव
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की मासिक बैठक वरिष्ठ नागरिक डे-केयर डियारा में हुई। बैठक की अध्यक्षता बीआर भाटिया ने की। बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें इंजीनियर बीआर भाटिया को छठी बार प्रधान चुना गया। बंसी राम ठाकुर को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक की शुरुआत में भूप सिंह के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई और शोक संतप्त परिवार को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई। बैठक में महासचिव बंसी राम ठाकुर, सुरेश चंद्र वर्मा और गुरुदेव कौशल सहित अन्य वक्ताओं ने सरकार और बोर्ड प्रबंधन के समक्ष पेंशनरों की मांगों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने हिमाचल सरकार व बोर्ड प्रबंधन द्वारा 70 व 75 वर्ष से अधिक आयु के पेंशनरों को वेतन आयोग का एरियर जारी करने पर आभार व्यक्त किया। इसके अलावा जनवरी 2016 से दिसंबर 2021 तक के चतुर्थ श्रेणी पेंशनरों के लीव एनकैशमेंट और ग्रेच्युटी के लिए बजट में प्रावधान किए जाने पर भी संतोष जताया गया। वक्ताओं ने सरकार से मांग की कि जनवरी 2016 से जनवरी 2022 तक के कर्मचारियों, अधिकारियों व पेंशनरों के लंबित एरियर का शीघ्र भुगतान किया जाए, ताकि वे आर्थिक तंगी से उबरकर बेहतर जीवन व्यतीत कर सकें। बैठक में निकु राम, रूप लाल राठौर, सुरजन सिंह, सीताराम, विजय कुमार, गरजा राम, गुरुदेव कौशल, सुरेश चंद्र, छोटा राम, हरि कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X