फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Call to workers to strengthen the organization at the booth level.

Bilaspur News: कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने का आह्वान

Thu, 06 Aug 2026 11:38 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Call to workers to strengthen the organization at the booth level.
झंडूता में आम आमदी पार्टी के कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ता। संवाद
आप ने झंडूता में की हिमाचल जोड़ो सदस्यता अभियान को लेकर बैठक
विज्ञापन

राष्ट्रीय प्रवक्ता रीतू राज गोबिंद झा ने कार्यकर्ताओं से किया संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
गेहड़वीं (बिलासपुर)। झंडूता उपमंडल के ठाकुरद्वारा नरसिंह मंदिर परिसर में बुधवार को आम आदमी पार्टी (आप) की ओर से हिमाचल जोड़ो सदस्यता अभियान के तहत बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं हिमाचल प्रदेश प्रभारी रीतू राज गोबिंद झा ने मुख्यातिथि के रूप में भाग लिया। इस दौरान झंडूता विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों से पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, सदस्यता अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने तथा अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने पर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों में अभियान को सक्रिय रूप से आगे बढ़ाने का संकल्प भी लिया। रीतू राज गोबिंद झा ने कहा कि किसी भी संगठन की मजबूती उसके कार्यकर्ताओं पर निर्भर करती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आम लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझने और सदस्यता अभियान को प्रभावी ढंग से चलाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल जोड़ो सदस्यता अभियान के माध्यम से प्रदेशभर में संगठन का विस्तार किया जा रहा है। कार्यक्रम में सहप्रभारी छाया तिवारी, अजय राजपूत, राज्य सचिव बलदेव राज सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। अंत में पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed