{"_id":"6a74d0c9981446d7430b7127","slug":"car-goes-out-of-control-and-crashes-into-a-retaining-wall-near-chhajoli-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-165050-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: छजोली के पास अनियंत्रित होकर डंगे से टकराई कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: छजोली के पास अनियंत्रित होकर डंगे से टकराई कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला-मटौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसा, कार क्षतिग्रस्त,चालक बाल-बाल बचा
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। शिमला-मटौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर छजोली कस्बे के समीप वीरवार को एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे डंगे से टकरा गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि चालक बाल-बाल बच गया। गनीमत रही कि दुर्घटना के समय सड़क पर कोई राहगीर या अन्य वाहन मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।
जानकारी के अनुसार कार घुमारवीं से हमीरपुर की ओर जा रही थी। छजोली के समीप पहुंचते ही चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क किनारे बने डंगे से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। चालक को मामूली चोटें आई हैं और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।