फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Children were assessed at the 'Nipun Mela' (proficiency fair) held at Mihada School.

Bilaspur News: मिहाड़ा स्कूल में निपुण मेले में बच्चों का किया मूल्यांकन

Wed, 28 Oct 2026 11:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Children were assessed at the 'Nipun Mela' (proficiency fair) held at Mihada School.
पहली और दूसरी कक्षा के विद्यार्थियों की छह क्षेत्रों में परखी दक्षता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय प्राथमिक पाठशाला मिहाड़ा में निपुण मेले का आयोजन किया गया। स्कूल प्रबंधन समिति की अध्यक्ष रितु शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित मेले में पहली और दूसरी के विद्यार्थियों के साथ नर्सरी के बच्चों ने भी भाग लिया। अंत में बच्चों को पुरस्कार वितरित किए गए।
विद्यालय के अध्यापक खूब सिंह ठाकुर ने स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों, अभिभावकों, लोगों और बच्चों का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि विभागीय निर्देशों के अनुसार पहली और दूसरी के विद्यार्थियों के लिए निपुण मेले आयोजित किए जा रहे हैं। इसके लिए प्रत्येक पाठशाला को 1250 रुपये की राशि प्रदान की गई है। दूसरा निपुण मेला फरवरी में आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

मेले में बच्चों के पंजीकरण, शारीरिक और बौद्धिक विकास, पूर्व गणित की तैयारी, भाषा विकास, सामाजिक विकास और बच्चों के कोने सहित विभिन्न क्षेत्रों में दक्षता का आकलन किया गया। मेले में अभिभावक मनोज शर्मा, विक्रम, ममता, रितिका, ज्योति, पूजा, प्रियंका, नेहा और प्रिया सहित अन्य अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed