{"_id":"6ae1f5c2b6c4c1c02d0220f8","slug":"swindled-two-thousand-rupees-from-a-shopkeeper-by-placing-an-order-for-20-bags-of-cement-bilaspur-news-c-92-1-bpr1011-170853-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: सीमेंट के 20 बैग का ऑर्डर देकर दुकानदार से दो हजार रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: सीमेंट के 20 बैग का ऑर्डर देकर दुकानदार से दो हजार रुपये ठगे
विज्ञापन
तरघेल सप्लाई भेजने के बहाने डंगार के पास पार्सल पहुंचाने का दिया झांसा, गूगल पे से करवाया भुगतान
भराड़ी, बाड़ा दा घाट और लदरौर में भी दुकानदारों को निशाना बनाने की शिकायतें
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। उपतहसील भराड़ी के तहत दधोल में सीमेंट के दुकानदार से ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। शातिर ने सीमेंट के 20 बैग तरघेल भेजने का ऑर्डर देकर दुकानदार का भरोसा जीता। इसके बाद डंगार के पास पार्सल पहुंचाने के नाम पर गूगल पे से दो हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए। काफी देर तक पार्सल नहीं पहुंचने और फोन नहीं उठाने पर दुकानदार को ठगी का अहसास हुआ। बताया जा रहा है कि भराड़ी, बाड़ा दा घाट और लदरौर सहित आसपास के क्षेत्रों में भी दुकानदारों को इसी तरीके से निशाना बनाने की शिकायतें सामने आई हैं।
ठगी करने वाले व्यक्ति ने दधोल के दुकानदार को फोन कर सीमेंट के 20 बैग तरघेल भेजने का ऑर्डर दिया। दुकानदार ने सीमेंट के बैग जीप में लोड करवाकर चालक को बताए पते पर भेज दिया। जब जीप डंगार के समीप पहुंची तो शातिर ने दुकानदार को दोबारा फोन किया। उसने कहा कि उसका एक पार्सल डंगार के पास पहुंचने वाला है, जिसकी डिलीवरी के लिए दो हजार रुपये गूगल पे करने होंगे। उसने भरोसा दिलाया कि पार्सल पहुंचाने वाला युवक जीप चालक को पार्सल सौंप देगा। साथ ही, सीमेंट की सप्लाई के बिल के साथ दो हजार रुपये भी चालक के हाथ वापस भेजने की बात कही।
शातिर की बातों में आकर दुकानदार ने उसके भेजे गए क्यूआर कोड को स्कैन किया और दो हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद डंगार के पास पहुंचा जीप चालक पार्सल मिलने का इंतजार करने लगा, लेकिन काफी देर तक कोई नहीं पहुंचा। करीब एक घंटे तक इंतजार के बाद चालक और दुकानदार को शक हुआ। दुकानदार ने सीमेंट का ऑर्डर देने वाले व्यक्ति को फोन किया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। इसके बाद दुकानदार को समझ आया कि पार्सल पहुंचाने के नाम पर उससे ठगी की गई है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि आरोपी भराड़ी, बाड़ा दा घाट और लदरौर सहित आसपास के क्षेत्रों में भी दुकानदारों को इसी तरह निशाना बना चुका है। पुलिस उपाधीक्षक विशाल वर्मा ने कहा कि ठगी के मामले में शिकायत मिली है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
इस खबर को पढ़ने में उलझन लग रही है। इसे सीधा-सपाट बनाएं