{"_id":"6a4e4249fd706e41370bbd5e","slug":"congresss-changed-stance-on-ram-mandir-is-a-political-compulsion-garg-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-163285-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर पर कांग्रेस का बदला रुख राजनीतिक मजबूरी : गर्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम मंदिर पर कांग्रेस का बदला रुख राजनीतिक मजबूरी : गर्ग
विज्ञापन
घुमारवीं में जनसभा को संबोधित करते पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग। स्रोत: भाजपा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोले, मंदिर निर्माण का विरोध करने वाले आज पूजा-अर्चना कर रहे
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र गर्ग ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और मंत्रिमंडल के हालिया मंदिर दौरे को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि वर्षों तक राम मंदिर निर्माण का विरोध करने वाली कांग्रेस अब राजनीतिक परिस्थितियां बदलने के बाद अपनी छवि सुधारने के लिए मंदिरों का रुख कर रही है। यह आस्था नहीं, बल्कि राजनीतिक मजबूरी का परिणाम है।
घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में जनसभाओं में गर्ग ने आरोप लगाया कि कांग्रेस का भगवान श्रीराम और राम मंदिर के प्रति वर्षों पुराना रुख किसी से छिपा नहीं है। कांग्रेस ने हमेशा राम मंदिर निर्माण का विरोध किया। न्यायालय में भी मंदिर से जुड़े मामलों में विरोध का पक्ष लिया। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस से जुड़े नेताओं ने अदालत में भगवान श्रीराम को काल्पनिक पात्र बताए जाने संबंधी हलफनामे का समर्थन किया था।
गर्ग ने कहा कि जब अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का अवसर आया, तब कांग्रेस ने समारोह का बहिष्कार किया। आज मुख्यमंत्री और पूरा मंत्रिमंडल मंदिर जाकर पूजा-अर्चना कर रहा है, लेकिन इससे पार्टी का पुराना रुख नहीं बदल सकता। जनता कांग्रेस की कथनी और करनी के अंतर को भली-भांति समझती है।
विज्ञापन
दौरे के दौरान राजेंद्र गर्ग ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों में लोगों की समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने कहा कि बिजली, पेयजल, सड़क और अन्य जनसुविधाओं से जुड़े मुद्दों को संबंधित विभागों के समक्ष प्रमुखता से उठाया जाएगा। साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि प्रदेश की जनता उचित समय पर कांग्रेस को जवाब देगी।