बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   bilaspur seed ball technique plantation drive bandla dhar

Bilaspur News: सीड बॉल तकनीक से बढ़ेगी हरियाली, बंदला धार से शुरू होगा वन विभाग का नया अभियान

Bilaspur bureau बिलासपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 12:24 PM IST
bilaspur seed ball technique plantation drive bandla dhar
बिलासपुर जिले में हरित क्षेत्र बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण को नई दिशा देने के उद्देश्य से वन विभाग पहली बार सीड बॉल तकनीक के जरिए पौधरोपण अभियान शुरू करने जा रहा है। इस नवाचार की शुरुआत अगले सप्ताह बंदला धार क्षेत्र से होगी। विभाग का लक्ष्य पहले चरण में 5,000 सीड बॉल तैयार कर उन्हें चयनित वन क्षेत्रों में फैलाना है। सीड बॉल तकनीक में पेड़ों के बीजों को उपजाऊ मिट्टी, गोबर की खाद और अन्य प्राकृतिक तत्वों के मिश्रण से बनी छोटी गोलियों में सुरक्षित रखा जाता है। इन्हें सूखने के बाद वन क्षेत्रों में बिखेर दिया जाता है। मानसून के दौरान पर्याप्त नमी मिलने पर बीज स्वतः अंकुरित होकर पौधों का रूप ले लेते हैं। इस प्रक्रिया में गड्ढे खोदने, पौधे लगाने या नियमित सिंचाई की आवश्यकता नहीं होती, जिससे दुर्गम और पथरीले क्षेत्रों में भी पौधरोपण आसान हो जाता है। वन विभाग के अनुसार पहले चरण में अमलतास और नीम के बीजों से सीड बॉल तैयार की जाएंगी। इन प्रजातियों का चयन उनकी पर्यावरणीय उपयोगिता, स्थानीय जलवायु के अनुकूलता और जैव विविधता को बढ़ावा देने की क्षमता को ध्यान में रखकर किया गया है। अभियान की शुरुआत बंदला धार से होगी। इसके बाद कोटधार और ब्रह्मपुखर के आसपास के वन क्षेत्रों में भी इस तकनीक का विस्तार किया जाएगा। विभाग को उम्मीद है कि मानसून के दौरान पर्याप्त वर्षा होने पर बड़ी संख्या में बीज अंकुरित होंगे और आने वाले वर्षों में इन क्षेत्रों का हरित आवरण बढ़ेगा। वन विभाग का कहना है कि यदि यह प्रयोग सफल रहता है तो भविष्य में जिले के अन्य वन क्षेत्रों में भी बड़े स्तर पर सीड बॉल तकनीक से पौधरोपण किया जाएगा। इससे कम लागत में अधिक क्षेत्र को हरित बनाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: दुष्कर्म व गर्भपात प्रकरण में नरेश पांडे को भेजा जेल

09 Jul 2026

VIDEO: आरटीओ की चेकिंग में छह स्कूल बसों की कंडीशन खराब मिली

09 Jul 2026

VIDEO: गोल्ज्यू के दरबार में कांग्रेस ने लगाई सरकार को दंड देने की गुहार, रखा उपवास

09 Jul 2026

कागजों में संचारी, निकायों में पटरियां कूड़ा डंपिंग यार्ड, डस्टबिन तक गायब; VIDEO

09 Jul 2026

खेत की रखवाली कर रहे किसान पर धारदार हथियार से हमला, हालत गंभीर; VIDEO

09 Jul 2026
विज्ञापन

नए भवन में विराजीं मां काली, दर्शन पूजन का सिलसिला हुआ शुरू;video

09 Jul 2026

VIDEO: नालियां चोक होने से उतराए सफाई के दावे, दुकान में घुसा पानी, दीवार गिरने से कार क्षतिग्रस्त

09 Jul 2026
विज्ञापन

शिक्षकों को मिली कैशलेस इलाज की सौगात, विद्यार्थियों के खातों में पहुंची डीबीटी सहायता राशि; VIDEO

08 Jul 2026

प्रवक्ता मनोज सिंह काका ने की तीखी आलोचना, VIDEO

08 Jul 2026

हरिद्वार में पुलिस और बदमाश की मुठभेड़, पैर में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

08 Jul 2026

Video: बाबा ने बुलाया और हम चले आए कैलाश यात्रियों का देवभूमि में भव्य स्वागत

08 Jul 2026

Video: उफनती गोरी रोज लेती है हिम्मत का इम्तिहान

08 Jul 2026

Video: बीडी पांडेय परिसर में पहली वरीयता सूची जारी, 12 जुलाई तक समर्थ पोर्टल पर कर सकेंगे आवेदन

08 Jul 2026

Video: अभिभावकों ने कहा जर्जर विद्यालय में खतरे के बीच पढ़ रहे हैं बच्चे, बनाओ नया भवन

08 Jul 2026

Video: एक लाख का इनामी कुख्यात योगेश भदौड़ा पुलिस के हत्थे चढ़ा

MP News: सर्वजीत सिंह की गिरफ्तारी पर बढ़ा सियासी बवाल, प्रहलाद पटेल के समर्थन में आए मंत्री धर्मेंद्र लोधी

08 Jul 2026

कानपुर: गांजा तस्करों के खिलाफ लोगों ने किया हंगामा, पहुंची पुलिस

08 Jul 2026

गाजियाबाद के काजीपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर फिर दिखा तनाव का माहौल

08 Jul 2026

ट्रॉनिका सिटी में बिजली न आने से व्यापारी परेशान

08 Jul 2026

कानपुर: दो चोर नौ सेकेंड में लॉक तोड़कर ले गए स्कूटी

08 Jul 2026

बाइक सवार बदमाशों ने बच्ची को छीन महिला से जेवर व नकदी लूटी, विरोध करने पर पति के लगाया तमंचा

08 Jul 2026

फिर मारा गया पति: प्रेमी के साथ रची साजिश और करवा दी पति की हत्या, करतूत छिपाने जंगल में ठिकाने लगाया शव

08 Jul 2026

अब शिक्षकों को इलाज के लिए मिलेगी पांच लाख तक कैशलेस सुविधा, VIDEO

08 Jul 2026

गाजीपुर में लगेंगे 1000 बायोगैस संयंत्र, VIDEO

08 Jul 2026

एक साल पुरानी चोरी का खुलासा, तीन बाल अपचारी समेत पांच पकड़े, VIDEO

08 Jul 2026

शुक्लागंंज: मुख्य मार्ग पर जलभराव, जान जोखिम में डालकर ट्रैक से निकल रहे यात्री

08 Jul 2026

नरेला एजुकेशन हब को मिली रफ्तार, तीन विश्वविद्यालय बनाने के लिए मिली जमीन

08 Jul 2026

ग्वालदम खंपाधार-चिडंगा मल्ला मार्ग पर डामरीकरण की मांग को लेकर जनप्रतिनिधियों ने लोनिवि के इई और एसडीएम को सौंपा पत्र

08 Jul 2026

कानपुर: चकेरी में अपार्टमेंट में नकदी, जेवरात समेत पांच लाख की चोरी

08 Jul 2026

कानपुर: चकेरी में डंपर अनियंत्रित होकर कार पर पलटा, लगा जाम

08 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed