{"_id":"69ad6b126d5cdfe91c0ea3d1","slug":"drunk-youth-created-ruckus-in-ayushman-arogya-mandir-tanda-kot-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-155485-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: नशे में धुत युवक ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर टांडा कोट में किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: नशे में धुत युवक ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर टांडा कोट में किया हंगामा
विज्ञापन
विज्ञापन
स्टाफ से गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी का आरोप
दस्तावेजों से छेड़छाड़ और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की भी शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष) टांडा कोट में नशे की हालत में पहुंचे युवक ने हंगामा कर दिया। इस संबंध में आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी एवं प्रभारी आयुष्मान आरोग्य मंदिर टांडा कोट डॉ. बबीता चौहान की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत के अनुसार 6 मार्च को अभिषेक ठाकुर गांव व डाकघर कोट, तहसील घुमारवीं नशे की हालत में आयुष्मान आरोग्य मंदिर टांडा कोट पहुंचा। उस समय अस्पताल में स्टाफ के अलावा उपचार के लिए कई मरीज भी मौजूद थे। आरोप है कि अस्पताल पहुंचते ही युवक ने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज किया। इस दौरान उसने स्टाफ के साथ अभद्र व्यवहार किया और उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायत में कहा गया है कि युवक ने अस्पताल में चल रहे सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की। इसके अलावा उसने सरकारी दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ की और अस्पताल की सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
शिकायत के आधार पर भराड़ी थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
-विशाल वर्मा, डीएसपी
Trending Videos