{"_id":"69ad78f0c4a483078503c5b9","slug":"government-cheated-women-with-false-guarantees-garg-bilaspur-news-c-92-1-ssml1031-155510-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार ने झूठी गारंटियों से महिलाओं को ठगा : गर्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार ने झूठी गारंटियों से महिलाओं को ठगा : गर्ग
विज्ञापन
घुमारवीं भाजपा महिला मोर्चा की ओर से छत पंचायत में आयोजित महिला दिवस पर बतौर मुख्यातिथि पूर्
विज्ञापन
घुमारवीं भाजपा महिला मोर्चा ने छत पंचायत में मनाया महिला दिवस
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये देने की गारंटी देकर सत्ता में आई कांग्रेस सरकार ने उनके साथ छल किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार को बने सवा तीन साल हो चुके हैं, लेकिन आज तक महिलाओं से किया गया यह वादा पूरा नहीं किया गया।
गर्ग रविवार को घुमारवीं भाजपा महिला मोर्चा की ओर से पंचायत छत में आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह में महिलाओं को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा अध्यक्ष नीलम पठानिया ने की। इस अवसर पर महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में जनकल्याण के लिए हिमकेयर योजना, सहारा पेंशन योजना सहित कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की गई थीं, लेकिन वर्तमान सरकार के समय कई योजनाएं बंद पड़ी हैं, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
गर्ग ने कहा कि आज नारी शक्ति हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। सेना, खेल, शिक्षा और अंतरिक्ष जैसे क्षेत्रों में महिलाएं अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। भारतीय संस्कृति में नारी शक्ति को सम्मान और संस्कार का प्रतीक माना गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू की हैं। उज्ज्वला योजना के माध्यम से महिलाओं को धुएं से मुक्ति मिली है, वहीं प्रदेश में भाजपा सरकार द्वारा शुरू की गई गृहिणी सुविधा योजना के तहत घर-घर गैस कनेक्शन उपलब्ध करवाए गए थे।
कार्यक्रम में जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष रचना ठाकुर, महिला मोर्चा अध्यक्ष नीलम पठानिया, बबीता शर्मा, मंडल अध्यक्ष सुरेश ठाकुर, कॉपरेटिव सोसायटी के प्रधान सुरेश ठाकुर, मंडल महामंत्री सरवन जम्वाल, पूर्व प्रधान परमजीत जम्वाल, पूर्व प्रधान पुष्पा, रेणु, वंदना सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
Trending Videos