सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Construction of approach road of Ri Radoh bridge started at a cost of Rs 2.20 crore.

Bilaspur News: री रडोह पुल की अप्रोच रोड का 2.20 करोड़ से निर्माण शुरू

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Construction of approach road of Ri Radoh bridge started at a cost of Rs 2.20 crore.
री रडोह पुल। संवाद
विज्ञापन
री गांव की ओर 120 मीटर लंबी और 11 मीटर ऊंची बनेगी सड़क
Trending Videos

तीन विधानसभा क्षेत्रों की 70 हजार आबादी को मिलेगा लाभ
अप्रोच रोड के अभाव में अधूरा था डबल लेन पुल
पुल से झंडूता-बरठीं की 12 किलोमीटर से घटकर आधी होगी दूरी


जीवन सिंह
गेहड़वीं (बिलासपुर)। आनंदघाट को बरठीं से जोड़ने वाले री रडोह डबल लेन पुल को सड़क से जोड़ने के लिए अप्रोच रोड का निर्माण शुरू कर दिया है। लंबे समय से बजट के अभाव में रुका कार्य अब दो करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से पूरा किया जाएगा।
लोक निर्माण विभाग के अनुसार पुल का करीब 95 प्रतिशत निर्माण कार्य पहले ही पूरा हो चुका है। री गांव की ओर से अप्रोच रोड और साइड के डंगे न बनने के कारण पुल को सड़क से नहीं जोड़ा जा सका था। अब शेष कार्य के लिए राशि मिलने के बाद निर्माण शुरू कर दिया गया है। विभाग के मुताबिक री गांव की ओर करीब 120 मीटर लंबी और लगभग 11 मीटर ऊंची अप्रोच रोड का निर्माण किया जाएगा। इसके बनने के बाद पुल पूरी तरह से यातायात के लिए तैयार हो जाएगा। अमरोआ की ओर से अप्रोच रोड का कार्य पहले ही पूरा किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि गर्मियों में तो लोग किसी तरह सीर खड्ड को पार कर लेते हैं, लेकिन बरसात में खड्ड में पानी का तेज बहाव होने के कारण आवागमन लगभग ठप हो जाता है। ऐसे में पुल और अप्रोच रोड बनने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। री रडोह पुल झंडूता विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाके में बनने वाला प्रदेश का पहला डबल लेन पुल बताया जा रहा है। इसका निर्माण वर्ष 2021 में शुरू हुआ था। इसे अक्तूबर 2023 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा था, लेकिन अप्रोच रोड का कार्य अधूरा रहने के कारण पुल का उपयोग शुरू नहीं हो पाया।
पुल और अप्रोच रोड के बनने से झंडूता, घुमारवीं और बड़सर विधानसभा क्षेत्रों की करीब 70 हजार आबादी को सीधा लाभ मिलेगा। साथ ही झंडूता और बरठीं के बीच की दूरी करीब 12 किलोमीटर से घटकर लगभग आधी रह जाएगी। इसके अलावा क्षेत्र का संपर्क पंजाब सीमा से भी आसान हो जाएगा।
लोगों का कहना है कि बरठीं की तहसील झंडूता है, जहां पहुंचने के लिए लोगों को फिलहाल करीब 15 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ता है। पुल और अप्रोच रोड बनने के बाद यह दूरी घटकर करीब चार किलोमीटर रह जाएगी।
अप्रोच रोड के निर्माण के लिए दो करोड़ 20 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद ठेकेदार ने निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। इसे जल्द पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।
-सचिन नड्डा, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग बरठीं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed