{"_id":"69b121a58ed57b033f0f592e","slug":"video-bilaspur-fire-department-ready-to-deal-with-fire-incidents-in-jhanduta-2026-03-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: आग की घटनाओं से निपटने के लिए अग्निशमन विभाग झंडूता तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: आग की घटनाओं से निपटने के लिए अग्निशमन विभाग झंडूता तैयार
गर्मियों के मौसम में बढ़ती आग की घटनाओं को देखते हुए झंडूता का अग्निशमन विभाग जान-माल की सुरक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है। लेकिन लाखों की आबादी पर केवल दो स्थायी और दो अस्थायी वाटर हाइड्रेंट है। इसमें दो वाटर हाइड्रेंट झंडूता में है जो स्थायी है। एक सुन्हाणी और एक शाहतलाई हेलीपैड के पास है जो अस्थायी है। लाखों की आबादी के लिए यह पर्याप्त नहीं है। इससे गर्मियों के मौसम में दिक्कत हो सकती है। बरठीं और शाहतलाई जैसे बड़े बाजार में स्थाई वाटर हाइड्रेंट होना जरूरी है, ताकि बड़े नुकसानों से बचा जा सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि विभाग को सुन्हाणी और बरठीं बाजार में स्थायी वाटर हाइड्रेंट बनाने चाहिए ताकि किसी भी विपरीत परिस्थितियों में इनका इस्तेमाल किया जा सके। उधर उप अग्निशमन अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि विभाग की तैयारियां पूरी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।