{"_id":"69b0fa2f4ca00b0836092c24","slug":"himachal-newborn-babies-will-get-new-life-saving-facilities-at-aiims-bilaspur-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: एम्स बिलासपुर में नवजात शिशुओं को मिलेगी नई जीवन रक्षक सुविधा, लगेंगे आधुनिक उपकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: एम्स बिलासपुर में नवजात शिशुओं को मिलेगी नई जीवन रक्षक सुविधा, लगेंगे आधुनिक उपकरण
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Wed, 11 Mar 2026 10:44 AM IST
विज्ञापन
सार
हिमाचल प्रदेश के एम्स बिलासपुर में नियोनेटोलॉजी विभाग में जल्द ही ऐसे आधुनिक उपकरण उपलब्ध होंगे, जिनकी मदद से नवजात बच्चों की जांच और देखभाल और बेहतर तरीके से हो पाएगी। पढ़ें पूरी खबर...
एम्स बिलासपुर
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
एम्स बिलासपुर में नवजात शिशुओं के इलाज और देखभाल की सुविधाएं और मजबूत होने जा रही हैं। संस्थान के नियोनेटोलॉजी विभाग में जल्द ही ऐसे आधुनिक उपकरण उपलब्ध होंगे, जिनकी मदद से नवजात बच्चों की जांच और देखभाल अधिक सुरक्षित और प्रभावी तरीके से की जा सकेगी।
Trending Videos
इन उपकरणों के आने से खासकर समय से पहले जन्मे और कम वजन वाले बच्चों को काफी राहत मिलेगी। अस्पताल में लगाए जाने वाले फाइबर ऑप्टिक ट्रांस इल्यूमिनेटर की मदद से डॉक्टर नवजात शिशुओं के शरीर में नसों को आसानी से देख सकेंगे। नवजात बच्चों की नसें बहुत पतली होती हैं, जिसके कारण ड्रिप या दवा लगाने में कई बार कठिनाई आती है। यह उपकरण तेज लेकिन ठंडी एलईडी रोशनी के माध्यम से नसों को स्पष्ट दिखाता है, जिससे डॉक्टरों को उपचार के दौरान काफी सुविधा मिलेगी और बच्चे को अनावश्यक दर्द से भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
नियोनेटोलॉजी विभाग में एक्सोथर्मिक एम्ब्रेस नामक पोर्टेबल बेबी वार्मर भी उपलब्ध होगा। यह विशेष रूप से समय से पहले जन्मे और कम वजन वाले बच्चों के लिए उपयोगी है। इसमें लगा पीसीएम जेल पैक लगभग 37 डिग्री सेल्सियस तापमान को कई घंटों तक बनाए रखता है, जिससे नवजात शिशु को ठंड से बचाया जा सकता है।
विशेषज्ञों के अनुसार प्रीमैच्योर बच्चों के लिए शरीर का तापमान सामान्य बनाए रखना बेहद जरूरी होता है, क्योंकि ठंड लगने से उनकी स्थिति गंभीर हो सकती है। यह उपकरण एंबलेंस में उपयोग होगा।