सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Villagers of Baloh struggling with dust and broken road

Bilaspur News: धूल और टूटी सड़क से जूझ रहे बलोह के ग्रामीण

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Villagers of Baloh struggling with dust and broken road
बलोह गांव में सड़क से उड़ती धूल। संवाद
विज्ञापन
फोरलेन निर्माण में सड़क के इस्तेमाल से हुई बदहाल
Trending Videos

भारी भरकम वाहनों के लगातार गुजरने से बिगड़ी हालत
खस्ताहाल सड़क से ग्रामीण परेशान
सुभाष कपिल
झंडूता(बिलासपुर)। झंडूता विधानसभा क्षेत्र के बलोह गांव के लोग कीरतपुर-मनाली फोरलेन के निर्माण के बाद पुराने सड़क से उड़ने वाली धूल और बदहाली के कारण परेशानियों का सामना कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि फोरलेन निर्माण के दौरान गांव के बीच से गुजरने वाले इस मार्ग का व्यापक रूप से उपयोग किया गया।
भारी वाहनों की लगातार आवाजाही के कारण सड़क खस्ताहाल हो गई है। करीब एक किलोमीटर लंबा मार्ग अब ग्रामीणों के लिए बड़ी परेशानी बन गया है। ग्रामीण गंगा देवी, बिमला, आशा, कौशल्या, लता, सावित्री, बिशन सिंह, सोहन सिंह, विजय सिंह, रूप लाल, हरनाम सिंह, सुभाष, दिलीप सिंह, जोध सिंह और प्रीतम सिंह ने बताया कि कई बार प्रशासन और लोक निर्माण विभाग को शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क से उड़ने वाली धूल के कारण लोगों को पथरी, खांसी, सांस लेने में दिक्कत और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। महिलाएं रसोईघर में खिड़कियां और दरवाजे बंद करके खाना बनाने को मजबूर हैं। गर्मियों में धूल और सड़क की स्थिति से परेशानियां और बढ़ जाएंगी। धूल के कारण पशुओं का चारा भी खराब हो रहा है।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि विभाग और प्रशासन ने जल्द समस्या का समाधान नहीं किया तो उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि फोरलेन निर्माण के दौरान गांव से गुजरने वाली सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही से सड़क जगह-जगह उखड़ गई है। पैदल चलने वाले लोगों को भी धूल से बचने के लिए मुंह ढक कर चलना पड़ रहा है।
कीरतपुर-मनाली फोरलेन का निर्माण वर्ष 2012-13 में शुरू हुआ था। उस समय भी बलोह गांव की सड़क का उपयोग निर्माण कार्य में किया गया था। भारी वाहनों के लगातार गुजरने से सड़क खस्ताहाल हो गई थी। मरम्मत के बाद भी सड़क लंबे समय तक सही स्थिति में नहीं रह सकी। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार प्रशासन को समस्या से अवगत कराया, लेकिन केवल आश्वासन ही मिला। अब सड़क की खराब हालत और उड़ती धूल के कारण स्वास्थ्य समस्याओं के साथ-साथ दैनिक जीवन भी प्रभावित हो रहा है।
बलोह टोल प्लाजा के पास भगेड़-डैहर मार्ग के करीब एक किलोमीटर हिस्से की टारिंग का काम ठेकेदार को दिया है। इसके लिए करीब 18 लाख का बजट तय है। ठेकेदार को प्राथमिकता के आधार पर एक सप्ताह के भीतर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
-रंजन गुप्ता, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग बिलासपुर डिवीजन-1
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed