{"_id":"6a74d03f263c84cc5f0d315b","slug":"entrepreneurship-tips-given-to-women-in-jukhaala-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-165015-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: जुखाला में महिलाओं को दिए उद्यमिता के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: जुखाला में महिलाओं को दिए उद्यमिता के गुर
विज्ञापन
ग्राम पंचायत जुखाला में आयोजित तीन दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यशाला के समापन पर प्रमाण पत्र लेते
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन, प्रतिभागियों को बांटे प्रमाणपत्र
महिलाओं को व्यवसाय प्रबंधन, नवाचार और आधुनिक तकनीकों की दी गई जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत जुखाला में आयोजित तीन दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यशाला का वीरवार को समापन हो गया। ग्राम पंचायत भवन जुखाला में आयोजित समापन समारोह में प्रशिक्षण पूरा करने वाली महिला प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यशाला का आयोजन भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा बिलासपुर की ओर से किया गया। इसमें महिलाओं को उद्यम शुरू करने, स्वरोजगार के अवसरों की पहचान करने, व्यवसाय को सफलतापूर्वक संचालित करने और आय के साधन विकसित करने से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को अपने हुनर को रोजगार में बदलने के लिए प्रेरित किया गया। समापन समारोह में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा बिलासपुर के सदस्य एवं सेवानिवृत्त बैंक प्रबंधक सुरेश नड्डा, सुशील पुंडीर ने प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किए। उन्होंने महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान और कौशल का उपयोग अपने उद्यम को सफल और लाभकारी बनाने के लिए करें। उन्होंने कहा कि आज के समय में महिलाएं स्वरोजगार और उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़कर आर्थिक रूप से सशक्त बन सकती हैं।
उन्होंने महिलाओं से नई तकनीकों, नवाचार और बेहतर कार्यप्रणाली को अपनाने का आह्वान किया, ताकि वे अपने छोटे-छोटे प्रयासों को सफल व्यवसाय का रूप दे सकें। कार्यक्रम में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा बिलासपुर के सचिव अमित कुमार, प्रशिक्षक अमन पाटियाल और करण कुमार, एनआईटीकॉन के एग्जीक्यूटिव कंसल्टेंट आकाश पाटियाल, जिला उद्योग केंद्र बिलासपुर के उद्यम विस्तार अधिकारी पविंदर कुमार और ग्राम पंचायत जुखाला के प्रधान हरि राम विशेष रूप से मौजूद रहे। इसके अलावा पूर्व खंड विकास समिति सदस्य निभा देवी, पैरा लीगल वालंटियर सुनीता कुमारी, पंचायत के वार्ड सदस्य और अन्य लोग भी उपस्थित रहे। महिलाओं ने बताया उपयोगी प्रशिक्षण कार्यशाला में भाग लेने वाली महिलाओं ने प्रशिक्षण को उपयोगी, ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण से उन्हें स्वरोजगार शुरू करने और अपने कौशल को बेहतर तरीके से उपयोग करने की जानकारी मिली है। प्रतिभागियों ने भविष्य में भी महिलाओं के कौशल विकास और उद्यमिता को बढ़ावा देने वाले ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करने की अपेक्षा जताई।