{"_id":"6a7335a662ec8dc0f5094df2","slug":"farmers-awareness-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-164944-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: किसानों को एचपी एग्रीस्टैक फार्मर रजिस्ट्री पोर्टल पर कराना होगा पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: किसानों को एचपी एग्रीस्टैक फार्मर रजिस्ट्री पोर्टल पर कराना होगा पंजीकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर किसान को मजबूत डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ना का लक्ष्य
सबसिड़ी का लाभ उठाने के लिए डिजिटल पंजीकरण आवश्यक
संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। आतमा परियोजना की ओर से ग्राम पंचायत निचली भटेड में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें आतमा परियोजना बिलासपुर के निदेशक डॉ. रितेश गुप्ता मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे।
संगोष्ठी का उद्देश्य सदर खंड के सभी किसानों को एचपी एग्रीस्टैक फार्मर रजिस्ट्री पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराने के लिए जागरूक और प्रेरित करना था। विशेषज्ञों ने बताया कि सरकार का लक्ष्य देश के हर किसान को एक मजबूत डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ना है, जिससे सभी सरकारी योजनाओं का लाभ पूरी पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ सीधे किसानों के बैंक खातों तक पहुंच सके। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 2,000 रुपये की किस्त प्राप्त करने वाले सभी लाभार्थियों के लिए पोर्टल पर पंजीकरण कराना अब अनिवार्य होगा। आगामी समय में कृषि एवं संबंधित विभागों की विभिन्न सरकारी योजनाओं और सबसिड़ी का लाभ उठाने के लिए डिजिटल पंजीकरण बेहद महत्वपूर्ण और आवश्यक है।
कार्यक्रम में विषयवाद विशेषज्ञ डॉ. अमरजीत ठाकुर, कृषि विकास अधिकारी अनिल ठाकुर, उद्यान विभाग से डॉ. अजय कौंडल, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रमोद महाजन, खंड तकनीकी प्रबंधक निखिल और सहायक तकनीकी प्रबंधक शुभम चड्ढा, मनीष ठाकुर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।