{"_id":"6a74cdeca0260d213a001f81","slug":"flouting-of-traffic-rules-on-the-roads-of-ghumarwin-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-165024-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: घुमारवीं की सड़कों पर यातयात नियमों से खिलवाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: घुमारवीं की सड़कों पर यातयात नियमों से खिलवाड़
विज्ञापन
घुमारवीं क्षेत्र में स्कूटी पर सवार तीन युवक और नंबर प्लेट ढकी हुई। स्रोत: जागरूक पाठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना नंबर प्लेट, ट्रिपल राइडिंग और ओवरलोडिंग से बढ़ा हादसों का खतरा
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल में यातायात नियमों की लगातार हो रही अनदेखी आम लोगों की सुरक्षा के लिए गंभीर चिंता का विषय बनती जा रही है। सड़कों पर बिना नंबर प्लेट या नंबर प्लेट ढककर दौड़ती बाइकें, ट्रिपल राइडिंग, फैंसी नंबर प्लेट, ओवरलोड वाहन और कई स्कूल वाहनों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी से लोगों में नाराजगी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सब पुलिस की मौजूदगी में भी खुलेआम होता दिखाई देता है।
लोगों के अनुसार घुमारवीं, भराड़ी, डंगार सहित कई क्षेत्रों में प्रतिदिन बड़ी संख्या में युवक तीन-तीन सवारियां बैठाकर बाइक दौड़ाते हैं। कई बाइकों की नंबर प्लेट जानबूझकर मोड़ दी जाती है या कपड़े से ढक दी जाती है, ताकि पहचान न हो सके। इसके अलावा कई वाहनों पर निर्धारित मानकों के विपरीत फैंसी नंबर प्लेट लगी हुई हैं, जो मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन है। स्थानीय लोगों का कहना है कि चौक-चौराहों पर पुलिस कर्मियों की तैनाती के बावजूद नियम तोड़ने वाले वाहन बेखौफ गुजर जाते हैं। उनका आरोप है कि समय-समय पर चालान अभियान तो चलाए जाते हैं, लेकिन नियमित निगरानी और लगातार कार्रवाई का अभाव साफ दिखाई देता है। उनका मानना है कि यदि रोजाना प्रभावी जांच अभियान चलाया जाए तो ट्रिपल राइडिंग, बिना हेलमेट वाहन चलाने और नंबर प्लेट से छेड़छाड़ जैसी घटनाओं पर काफी हद तक रोक लगाई जा सकती है।
वहीं, कई निजी शिक्षण संस्थानों के स्कूल वाहनों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि कई स्कूल बसों और वैनों में सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जा रहा। कुछ वाहनों में नंबर प्लेट स्पष्ट नहीं हैं, जबकि कई में क्षमता से अधिक विद्यार्थियों को बैठाया जा रहा है। इसके अलावा कई वाहनों में अग्निशमन यंत्र, प्राथमिक उपचार किट और अन्य आवश्यक सुरक्षा उपकरण भी उपलब्ध नहीं हैं, जिससे दुर्घटना की स्थिति में बड़ा खतरा पैदा हो सकता है। अभिभावकों का कहना है कि वे बच्चों को सुरक्षित माहौल में शिक्षा के लिए स्कूल भेजते हैं। यदि शिक्षण संस्थान ही सुरक्षा नियमों की अनदेखी करेंगे तो बच्चों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी। उनका कहना है कि स्कूलों को विद्यार्थियों के सामने नियमों के पालन का उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए।
विज्ञापन
कोट
यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। आगे भी अभियान जारी रहेगा। जो भी व्यक्ति यातायात नियमों का उल्लंघन करता पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विशाल वर्मा, डीएसपी, घुमारवीं