{"_id":"69e4d887b76e8efcf50cae51","slug":"grand-welcome-to-sathya-sai-prem-vahini-divya-rath-yatra-in-panjagai-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-158322-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: पंजगाईं में सत्य साईं प्रेम वाहिनी दिव्य रथ यात्रा का भव्य स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: पंजगाईं में सत्य साईं प्रेम वाहिनी दिव्य रथ यात्रा का भव्य स्वागत
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sun, 19 Apr 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
पजगाईं में पहुंची सत्य साईं प्रेम वाहिनी दिव्य रथ यात्रा। स्रोत: जागरूक पाठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शताब्दी जयंती पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, 7 मई तक बिलासपुर के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचेगा रथ
महिलाओं की कलश यात्रा और भजनों ने माहौल बनाया भक्तिमय
संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। सत्य साईं बाबा की शताब्दी जयंती के पावन अवसर पर सत्य साईं प्रेम वाहिनी दिव्य रथ यात्रा का पंजगाईं में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। साईं समिति के अध्यक्ष राम प्रकाश जोशी ने बताया कि इस दिव्य रथ यात्रा में जिला ही नहीं बल्कि प्रदेशभर से साईं भक्तों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में जिला प्रभारी प्यारेलाल जनेऊ सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। साईं समिति बैरी, घागस, घुमारवीं और बरठीं के भक्तों ने भी शोभायात्रा में उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। जिला साईं संगठन प्रभारी ने बताया कि यह रथ यात्रा 7 मई तक बिलासपुर के विभिन्न स्थानों बागी बनोला, घागस, मारकंड, झंडूता, निहार, बिलासपुर कॉलोनी, होटल लेक व्यू, मलोट, साईं मंदिर सरगल, बाड़ी छिजोली, लोहट और घुमारवीं में पहुंचेगी। इसके बाद 7 मई को रथ यात्रा सलापड़ होते हुए मंडी जिला में प्रवेश करेगी। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर सैकड़ों ग्रामीणों और साईं भक्तों द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। महिलाओं ने कलश यात्रा के माध्यम से कार्यक्रम को विशेष धार्मिक स्वरूप प्रदान किया, जबकि साईं भजनों की मधुर धुनों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। यह आयोजन क्षेत्र में आध्यात्मिक एकता, प्रेम और सेवा का संदेश प्रसारित करता हुआ आगे बढ़ रहा है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X