सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Himachal Pradesh team's impressive performance in National Para Throwball Federation Cup

Bilaspur News: राष्ट्रीय पैरा थ्रोबॉल फेडरेशन कप में हिमाचल की टीम का शानदार प्रदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 06 Feb 2026 05:19 PM IST
विज्ञापन
Himachal Pradesh team's impressive performance in National Para Throwball Federation Cup
विज्ञापन
एशियन चैंपियनशिप के लिए पेश की दावेदारी
Trending Videos



संवाद न्यूज एजेंसी

बरठीं (बिलासपुर)। राजस्थान के झुंझुनू जिले में आयोजित राष्ट्रीय पैरा थ्रो बॉल फेडरेशन कप 2026 में हिमाचल प्रदेश की टीम ने शानदार प्रदर्शन से सबका दिल जीत लिया। भारतीय पैरा थ्रोबॉल फेडरेशन द्वारा 3 से 5 फरवरी तक सिंघानिया यूनिवर्सिटी, पचेरी बारी में आयोजित तियोगिता में देशभर की 14 टीमों ने हिस्सा लिया।

यह हिमाचल प्रदेश के लिए एक ऐतिहासिक क्षण था, क्योंकि पहली बार राज्य की पुरुष टीम ने राष्ट्रीय स्तर पर पैरा थ्रोबॉल प्रतियोगिता में भाग लिया। टीम का नेतृत्व कप्तान अनिल कुमार और उपकप्तान ब्रिज मोहनलाल ने किया। टीम में कृष्ण कुमार, सुनील कुमार, शशि पाल, रमेश चंद भारद्वाज और हिमांशु जैसे प्रतिभावान खिलाड़ी शामिल रहे। टूर्नामेंट के साथ दूसरी एशियन पैरा थ्रो बॉल चैंपियनशिप के लिए भी चयन प्रक्रिया (ट्रायल) आयोजित की गई। हिमाचल के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए एशियन गेम्स के लिए मजबूत दावेदारी पेश की है। चयनित खिलाड़ियों की सूची अप्रैल में मलेशिया में होने वाली प्रतियोगिता से पहले जारी की जाएगी। डिसेबिल्ड स्पोर्ट्स एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश की अध्यक्ष रचना कुमारी ने टीम के साथ कोच व मैनेजर की भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि प्रदेश के दिव्यांग खिलाड़ियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, बस उन्हें सही मंच की जरूरत है। हमारी संस्था निरंतर उनके हितों के लिए समर्पित है। संस्था की सचिव माला भक्ति ने खिलाड़ियों को उनके अनुशासन और खेल के लिए बधाई दी। उन्होंने विशेष रूप से श्यामा, रामस्वरूप और संगत ब्रदर्स का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने खिलाड़ियों को खेल किट प्रदान कर सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed