{"_id":"699da473b7ac1cff0305bcd4","slug":"himuda-colony-will-be-established-on-50-bighas-of-land-in-kotdhar-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-154670-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: कोटधार में 50 बीघा भूमि पर बसाई जाएगी हिमुडा कॉलोनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: कोटधार में 50 बीघा भूमि पर बसाई जाएगी हिमुडा कॉलोनी
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Tue, 24 Feb 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, जल्द पहुंचेगी सर्वे टीम : विवेक
कॉलोनी बनने से सड़क, बिजली, पानी सहित आधारभूत सुविधाओं का होगा विस्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
गेहड़वीं (बिलासपुर)। झंडूता विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले कोटधार में करीब 50 बीघा भूमि पर हिमुडा की आवासीय कॉलोनी बसाने की तैयारी शुरू हो गई है। इस परियोजना को क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। कॉलोनी स्थापित होने से स्थानीय लोगों को बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध होने के साथ पूरे क्षेत्र में आधारभूत ढांचे का विस्तार भी होगा। झंडूता के कांग्रेस नेता विवेक कुमार ने बताया कि कॉलोनी स्थापना की दिशा में प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और विभागीय टीम जल्द ही प्रस्तावित स्थल का दौरा करेगी। टीम की ओर से भूमि का निरीक्षण, नक्शा तैयार करने सहित अन्य औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी, जिसके बाद परियोजना को आगे बढ़ाया जाएगा। कहा कि हिमुडा कॉलोनी बनने से क्षेत्र में सड़क, पेयजल, बिजली, सीवरेज जैसी बुनियादी सुविधाओं का विकास होगा, जिसका लाभ आसपास के गांवों को भी मिलेगा। निर्माण कार्य शुरू होने से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे और व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। लोगों ने भी प्रस्तावित कॉलोनी का स्वागत किया है। ग्रामीणों का कहना है कि योजनाबद्ध तरीके से आवासीय सुविधा विकसित होने से क्षेत्र की तस्वीर बदलेगी और आने वाले समय में कोटधार एक प्रमुख आवासीय केंद्र के रूप में उभर सकता है। जानकारों का मानना है कि यदि सभी औपचारिकताएं समय पर पूरी हो जाती हैं तो यह परियोजना झंडूता क्षेत्र के समग्र विकास में मील का पत्थर साबित हो सकती है।
Trending Videos