{"_id":"699ed32b2a15f8da1a055bb7","slug":"video-bilaspur-ramlal-sharma-becomes-the-president-of-electricity-pensioner-association-for-the-sixth-time-2026-02-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: रामलाल शर्मा छठी बार बने विद्युत पेंशनर एसोसिएशन के प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: रामलाल शर्मा छठी बार बने विद्युत पेंशनर एसोसिएशन के प्रधान
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद लिमिटेड पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की घुमारवीं इकाई की बैठक बुधवार को प्रधान इंजीनियर रामलाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक की शुरुआत स्वर्गीय सुंदर राम, लाइनमैन की आकस्मिक मृत्यु पर दो मिनट का मौन रखकर की गई और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। उपस्थित सदस्यों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। बैठक में पेंशनरों की लंबित मांगों और स्मार्ट मीटर लगाने के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा हुई। सभी पेंशनरों ने सर्वसम्मति से स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध जताया और इस संबंध में अपनी मांगों को सरकार एवं विभाग तक प्रभावी रूप से पहुंचाने का निर्णय लिया। प्रधान इंजीनियर रामलाल शर्मा ने पिछली कार्यकारिणी के कार्यकाल का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया और संगठन द्वारा किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। इसके बाद पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी के गठन के लिए रछपाल सिंह को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया। निरंतर छठी बार प्रधान के रूप में रामलाल शर्मा को चुने जाने पर सभी पेंशनरों ने हर्ष व्यक्त किया। नई कार्यकारिणी में गंगा प्रसाद शर्मा को वरिष्ठ उपप्रधान, कृष्ण लाल शर्मा को महासचिव, रूपलाल शर्मा, दिलाराम व सतपाल वर्मा को उपप्रधान, इंजीनियर एच.एस. चंदेल को मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया। इसके अतिरिक्त सुखराम को प्रदेश कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद हेतु अनुमोदित किया गया। हरनाम सिंह चंदेल को जॉइंट सेक्रेटरी, सतीश चंदेल को सह सचिव, ब्रह्मदास शर्मा को वित्त सचिव, अरविंद शर्मा व गुरुदेव कौशल को सलाहकार तथा लेखराम ठाकुर व वी.डी. शर्मा को लेखाकार नियुक्त किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।