सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Bilaspur: Two Sambhars trapped in pipes in Salnu Khangar village, one dead

बिलासपुर: पाइपों में फंसे दो सांभर, एक की मौत, देखें वीडियो

संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 25 Feb 2026 05:46 PM IST
विज्ञापन
सार

सदर विधानसभा क्षेत्र के तहत सलनू खंगड़ गांव में बुधवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब ग्रामीणों ने दो सांभर को पाइपों में फंसा हुआ देखा। 

Bilaspur: Two Sambhars trapped in pipes in Salnu Khangar village, one dead
पाइपों में फंसे दो सांभर, एक की मौत - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

बिलासपुर सदर विधानसभा क्षेत्र के तहत सलनू खंगड़ गांव में बुधवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब ग्रामीणों ने दो सांभर को पाइपों में फंसा हुआ देखा। घटना की सूचना तुरंत स्थानीय लोगों ने वन विभाग को दी, जिसके बाद विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। ग्रामीणों के अनुसार दोनों वन्यजीव किसी तरह पाइपों के बीच फंस गए थे और बाहर निकलने के लिए लगातार छटपटा रहे थे। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और सावधानीपूर्वक पाइपों को हटाने की प्रक्रिया शुरू की।

Trending Videos

काफी मशक्कत के बाद दोनों सांभर को बाहर निकाल लिया गया। हालांकि, एक सांभर की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि दूसरा घायल था। टीम ने घायल सांभर की प्राथमिक जांच की और बाद में उसे नजदीकी जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मृत सांभर का पोस्टमार्टम कराया जाएगा ताकि मौत के कारणों का पता लगाया जा सके। आरओ सदर नरेंद्र सिंह दयाल ने बताया कि मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वन्यजीवों के दिखने पर तुरंत विभाग को सूचना दें ताकि समय रहते उन्हें बचाया जा सके। स्थानीय ग्रामीणों ने भी वन विभाग की टीम के प्रयासों की सराहना की और कहा कि समय पर पहुंचने से एक सांभर की जान बच सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed