सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Weather: Rain and snowfall expected in some high mountain areas for four days, know imd forecast for

Himachal Weather: उच्च पर्वतीय कुछ क्षेत्रों में चार दिन बारिश-बर्फबारी के आसार, जानिए पूर्वानुमान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 25 Feb 2026 04:09 PM IST
विज्ञापन
सार

प्रदेश के उच्च पर्वतीय कुछ क्षेत्रों में चार दिन बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। 

Himachal Weather:  Rain and snowfall expected in some high mountain areas for four days, know imd forecast for
बर्फ से लकदक सिस्सू। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के उच्च पर्वतीय कुछ क्षेत्रों में चार दिन बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से माैसम में यह बदलाव आ सकता है। वहीं पिछले 24 घंटों के दाैरान ज्यादातर स्टेशनों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं अधिकतम तापमान सामान्य से 2-6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। आज राजधानी शिमला व अन्य भागों में धूप खिली हुई है।

Trending Videos

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 7.6, सुंदरनगर 8.3, भुंतर 6.7, कल्पा 1.0, धर्मशाला 10.6, ऊना 9.0, नाहन 10.2, पालमपुर 9.0, सोलन 5.6, मनाली 3.4, कांगड़ा 10.1, मंडी 9.1, बिलासपुर 10.5, जुब्बड़हट्टी 9.0, कुकुमसेरी -5.3, सेऊबाग 5.4, बरठीं 9.9, पांवटा साहिब 14.0, सराहन 6.1, ताबो -4.6 व नेरी में 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानें 3 मार्च तक का माैसम पूर्वानुमान
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 27-28 फरवरी और 2-3 मार्च को चंबा, कुल्लू, कांगड़ा, किन्नाैर व लाहाैल-स्पीति के के ऊंचे पहाड़ों पर कुछ जगहों पर हल्की बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। सप्ताह के बाकी दिनों में राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। ताजा पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से माैसम में यह बदलाव आ सकता है। वहीं अगले 3-4 दिनों में राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed