सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Delhi Police arrested three Youth Congress officials from Rohru Himachal Police got them released

Himachal News: रोहड़ू से दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किए तीन युवा कांग्रेस पदाधिकारी, हिमाचल पुलिस ने छुड़वाए

संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 25 Feb 2026 04:41 PM IST
विज्ञापन
सार

दिल्ली पुलिस ने रोहड़ू से तीन युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों को गिरफ्तार किया। वहीं, हिमाचल पुलिस ने सोलन के धर्मपुर में नाका लगाकर उन्हें छुड़वा लिया। पढ़ें पूरी खबर...

Delhi Police arrested three Youth Congress officials from Rohru Himachal Police got them released
नाके पर जांच करती हिमाचल पुलिस - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली पुलिस शिमला के रोहड़ू से तीन युवा कांग्रेस के पदाधिकारी को गिरफ्तार किया गया है। चर्चा है कि एआई समिट यूथ कांग्रेस की ओर से किए गए प्रदर्शन मामले में दिल्ली पुलिस ने यह कार्रवाई की। वहीं सोलन के धर्मपुर में हिमाचल पुलिस ने नाका लगाकर उन्हें छुड़ा लिया। सुबह 10 बजे हिमाचल पुलिस की टीम धर्मपुर में खड़ी हो गई। यहां पर शिमला की ओर से आने वाली हर वाहन की जांच की जा रही थी। वहीं यहां पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को छुड़ाने के बाद पुलिस उन्हें शिमला ले गई है। बताया जा रहा है कि पुलिस उच्चाधिकारियों से मिले आदेशों के बाद सोलन पुलिस ने यह कार्रवाई की। हालांकि अधिकारी इसमें बोलने से बच रहे हैं। उनका कहना है कि यह रूटीन का प्रोसेस है। यही नहीं दिल्ली पुलिस के 12 से अधिक जवानों को भी हिरासत में लिया गया। अब इन्हें चक्कर कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

Trending Videos



हिमाचल पुलिस ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को अवैध बताकर यह कार्रवाई की है, क्योंकि प्रदेश पुलिस को तीन युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की कोई सूचना नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed