{"_id":"699da6ddb165bb3af70530a4","slug":"two-complex-bone-operations-successful-in-ghumarwin-hospital-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-154686-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: घुमारवीं अस्पताल में हड्डी के दो जटिल ऑपरेशन सफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: घुमारवीं अस्पताल में हड्डी के दो जटिल ऑपरेशन सफल
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Tue, 24 Feb 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
घुमारवीं अस्पताल में सफल ऑपरेशन करने वाली टीम। स्रोत: अस्पताल प्रबंधन
विज्ञापन
-अस्पताल में अब माइनर-मेजर सर्जरी की सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। सिविल अस्पताल घुमारवीं में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार होने लगा है। यहां हड्डियों से जुड़े दो जटिल मामलों के सफल ऑपरेशन किए गए हैं। इससे पहले भी अस्पताल में शुगर से पीड़ित मरीज की रसौली का सफल ऑपरेशन किया जा चुका है। लगातार हो रही सर्जरी से क्षेत्र के लोगों को स्थानीय स्तर पर उपचार की सुविधा मिल रही है।
दोनों ऑपरेशन हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. गगनदीप मलिक की देखरेख में तथा एनेस्थिसियोलॉजिस्ट डॉ. प्रवीण और डॉ. पुनीत वर्मा के सहयोग से किए गए। पहला मामला दाहिने पैर की उंगलियों के पास की हड्डी टूटने का था, जिसे ऑपरेशन कर सही स्थिति में लाया गया और के-वायर से स्थिर किया गया। दूसरे मामले में दाहिने हाथ की बीच वाली उंगली के अगले हिस्से की हड्डी खुली चोट के साथ टूट गई थी। चिकित्सकों ने सावधानीपूर्वक सर्जरी कर हड्डी को ठीक किया और के-वायर लगाकर मजबूती प्रदान की। अस्पताल प्रशासन के अनुसार सिविल अस्पताल में अब माइनर और मेजर दोनों तरह की सर्जरी की सुविधा शुरू हो चुकी है। हालांकि ऑपरेशन थिएटर का निर्माण कार्य अभी जारी है, लेकिन उपलब्ध संसाधनों और सुरक्षा मानकों के तहत मरीजों को उपचार दिया जा रहा है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि सीमित संसाधनों के बावजूद डॉक्टरों और स्टाफ की टीम बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए प्रयासरत है। स्थानीय स्तर पर सर्जरी सुविधा मिलने से मरीजों को बड़े अस्पतालों में रेफर करने की आवश्यकता भी कम हो रही है। प्रबंधन ने बताया कि तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी के सहयोग से अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के प्रयास जारी हैं, ताकि क्षेत्रवासियों को गुणवत्तापूर्ण इलाज अपने क्षेत्र में ही मिल सके।
Trending Videos