फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   house on fire in bls

Bilaspur News: गसौड़ में शॉर्ट सर्किट से मकान की तीसरी मंजिल जलकर राख

Wed, 05 Aug 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
house on fire in bls
छह कमरे खाक, परिवार सुरक्षित, एक करोड़ रुपये की संपत्ति का नुकसान
विज्ञापन

तीसरी मंजिल पर रहने वाला बेटा घर पर नहीं था, बड़ा हादसा होने से टला

संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। जुखाला क्षेत्र के गसौड़ गांव में मंगलवार देर रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग मकान की तीसरी मंजिल में लगी और देखते ही देखते पूरी मंजिल धू-धू कर जलने लगी। करीब एक करोड़ रुपये की संपत्ति नष्ट हो गई। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

जानकारी के अनुसार गसौड़ निवासी एवं स्टोन क्रशर व्यवसायी महेंद्र कुमार का तीन मंजिला मकान मंगलवार देर रात अचानक आग की चपेट में आ गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। घटना के समय महेंद्र कुमार अपने परिवार के साथ मकान की निचली मंजिल पर थे। उनका बेटा तीसरी मंजिल पर रहता है, लेकिन संयोगवश घटना के समय वह घर पर नहीं था। इससे एक बड़ा हादसा टल गया। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लोगों ने बोरवेल और पंप की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। बाद में दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। ग्रामीणों और दमकल कर्मियों की कड़ी मशक्कत से आग को फैलने से रोक लिया गया, जिससे मकान की पहली और दूसरी मंजिल सुरक्षित बच गई। आग से महंगा फर्नीचर, एलईडी टीवी, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, घरेलू सामान और अन्य कीमती वस्तुएं पूरी तरह जलकर राख हो गईं। सूचना मिलने पर राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया। स्याहोला के पटवारी रितेश कुमार ने बताया कि प्रारंभिक आकलन के अनुसार करीब एक करोड़ रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। प्रशासन आग लगने के कारणों की जांच कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed